फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sonam group wins in Rangoli competition

रंगोली प्रतियोगिता में सोनम के ग्रुप ने बाजी मारी

Sat, 20 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sonam group wins in Rangoli competition
बागपत। सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कॉलेज, खट्टा प्रह्लादपुर गांव में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण विषय पर रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगोली सजाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसमें सोनम समूह ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कॉलेज के 28 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें सोनम समूह प्रथम, शिवानी समूह द्वितीय, स्वाति समूह तृतीय और प्रिया समूह ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतेंद्र कुमार, प्रतियोगिता संयोजक कुलदीप सिंह दहिया, डॉ. आशुतोष, कमलकांत कौशिक, अतुल देव शर्मा निर्णायक रहे। विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. सतेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन करने से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के साथ छात्रों की कलात्मक प्रतिभा भी विकसित होती है। इसमें रोहित बंसल, संतोष देवी, भारती सिंह दहिया, प्रियंका, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed