फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Son of Sonipat caught as Vikas Dubey, stirred up

विकास दुबे समझकर पकड़ा सोनीपत का युवक, मचा हड़कंप

Thu, 09 Jul 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Son of Sonipat caught as Vikas Dubey, stirred up
बागपत के निवाड़ा चौकी पर रोडवेज बस में चैकिंग करते पुलिसकर्मी। - फोटो : BAGHPAT
विकास दुबे समझकर पकड़ा सोनीपत का युवक, मचा हड़कंप
विज्ञापन

बागपत। कानपुर के आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में पांच लाख रुपये के इनामी विकास दुबे की तलाश में पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। पांच घंटे तक वाहनों को रोक-रोककर लोगों से जानकारी जुटाई। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भी चेकिंग की, लेकिन इनामी का सुराग नहीं लग सका है। इस दौरान विकास दुबे से मिलती-जुलती शक्ल होने के कारण सोनीपत के एक युवक को पकड़ लिया गया। जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया। इस दौरान हड़कंप मचा रहा।
इनामी विकास दुबे की पूरे प्रदेश की पुलिस को तलाश है। सीओ सदर ओमपाल सिंह के नेतृत्व में बुधवार को निवाड़ा चेक पोस्ट पर पुलिस ने दोपहर 12 बजे चेकिंग शुरू की। हरियाणा से आने और जाने वाले वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। लोगों के मास्क और गमछे हटवाकर पहचान करने की कोशिश की। मगर सफलता नहीं मिली। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा। उधर, खेकड़ा पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की। कार सवारों से जानकारी ली। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

विकास जैसे दिखने वाले युवक से की पूछताछ
निवाड़ा चेकपोस्ट पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। कार में सवार होकर सोनीपत से बड़ौत जा रहे युवकों को पुलिस ने रोक लिया। कार सवार चार युवकों में एक की शक्ल पुलिस को विकास दुबे जैसी नजर आई। पुलिस ने युवक को कार से उतारा। उससे पहचान पत्र मांगा और जानकारी ली कि वह कहां से आ रहा है और कहां जा रहा है। युवक ने खुद को सोनीपत का रहने वाला जितेंद्र बताया और निजी कार्य से बड़ौत जाने की बात कही। युवक ने जांच में पुलिस का सहयोग किया और पहचान पत्र दिखाया। संतुष्ट होने के बाद पुलिस ने सभी युवकों को जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed