फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Son of soldier of Kalyanpur, Meerut missing from Baghpat

मेरठ के कल्याणपुर के फौजी का बेटा बागपत से गायब

Sat, 31 Jul 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Son of soldier of Kalyanpur, Meerut missing from Baghpat
- पुलिस परिजनों के साथ मिलकर खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। मेरठ के रोहटा क्षेत्र के कल्याणपुर गांव से दोस्तों के साथ बागपत घूमने आया फौजी का बेटा बुढ़सैनी चौराहे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना सिंघावली अहीर पुलिस को दी। इसके बाद देर रात तक पुलिस परिजनों के साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी रही। पुलिस का दावा है कि जल्द ही युवक को बरामद कर लिया जाएगा।

मेरठ के कल्याणपुर गांव के रहने वाले राजपाल सिंह फौज में है। उनका 24 वर्षीय पुत्र विनीत शुक्रवार को अपने दोस्त मनोज व योगेंद्र के साथ कार से बागपत घूमने आ रहा था। बुढ़सैनी चौराहे पर विनीत मेडिकल स्टोर से दवा लेने की बात कहकर चला गया। इसके बाद वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। काफी तलाश करने के बाद दोस्तों ने उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन सिंघावली अहीर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अमीनगर सराय के बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर उसकी तलाश शुरू कर दी। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि युवक के लापता होने की सूचना मिली है, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed