फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Soldiers could not even open INSAS rifle

इंसास राइफल भी नहीं खोल पाए सिपाही

Tue, 17 May 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Soldiers could not even open INSAS rifle
जीआरपी थाने पर सिपाही से वेपन खुलवाते सीओ - फोटो : BARAUT
सीओ डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव ने किया जीआरपी थाने का निरीक्षण
विज्ञापन

ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सीओ जीआरपी डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव ने मंगलवार को थाने का निरीक्षण किया। थाने में तैनात पुलिस कर्मियों को शस्त्र आदि की जानकारी ली। अधिकांश पुलिस कर्मी इंसास राइफल भी नहीं खोल पाए। इस पर सीओ ने लताड़ लगाई। सीओ ने विभागीय रिकार्ड के साथ ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

मंगलवार को जीआरपी सीओ डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव अचानक थाने में पहुंचे तो पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। सीओ ने अपराध रजिस्टर से लेकर अन्य विभागीय रिकार्ड की जांच की। अधिकांश रिकार्ड पूरा मिला। इसके बाद सीओ ने माल-खाने में रखे इंसास राइफल, 9एमएम पिस्टल, 38 बोर राइफल, बीएलपी पिस्टल, एंटी राइट गन आदि शस्त्रों का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों को बुलाकर शस्त्रों की सफाई के लिए उन्हें खोलकर दिखाने को कहा। अधिकांश पुलिस कर्मी ऑटोमेटिक इंसास नहीं खोल सके। इस पर सीओ ने नाराजगी जताई और शस्त्र की साफ-सफाई से लेकर आसानी से खोलने के तरीके बताए। उन्होंने थाने में विभिन्न मामलों में सीज की गई बाइकों की नीलामी के लिए कहा। साथ ही ट्रेनों में सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर जीआरपी इंस्पेक्टर चतुर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed