फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Soldier going on duty beaten up, case filed against four

ड्यूटी जा रहे सिपाही को पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 27 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Soldier going on duty beaten up, case filed against four
छपरौली। बोढ़ा गांव के रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली की साइड लगने का विरोध करने पर सिपाही को पीटकर घायल कर दिया। घायल सिपाही को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। उधर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिपाही राहुल कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी ड्यूटी पीवीआर गाड़ी पर लगी हुई है। रविवार सांय बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही बोढ़ा गांव के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी बाइक में साइड मार दी। आरोप लगाया कि उसने साइड लगने का विरोध किया तो ट्रैक्टर के चालक व तीन अन्य लोगों ने उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि टांडा गांव के भूरा व सोनू पंडित व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed