फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Soil will get such recognition, its price will touch the sky

Baghpat News: मिट्टी को मिलेगी ऐसी पहचान, दाम छुएंगे आसमान

Mon, 02 Jun 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 02 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Soil will get such recognition, its price will touch the sky
मिट्टी को मिलेगी ऐसी पहचान, दाम छुएंगे आसमान की खबर से संबं​धित फोटो। मिट्टी की झालर
बागपत। यहां महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की अब ब्रांडिंग और शानदार पैकेजिंग होगी, ताकि वह बाजार में धूम मचाएं। इसके लिए उप्र ग्रामीण आजीविका मिशन की निदेशक ने सर्वोत्तम उत्पादों के सैंपल के साथ जरूरी जानकारी मांगी है। जिले से मिट्टी से बनी आकर्षक झालर समेत दस उत्पादों के सैंपल भेज दिए गए हैं। मिट्टी की झालर का चयन ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए होगा, जिसके बाजार में अच्छे दाम मिलेंगे।
विज्ञापन

उप्र ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं की स्वरोजगार की राह आसान बनाने का कार्य होता है। अब महिलाओं द्वारा तैयार सर्वश्रेष्ठ उत्पादों का उचित दाम दिलाने के लिए ब्रांडिंग एवं शानदार पैकैजिंग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इसके लिए उप्र आजीविका मिशन निदेशक दीपा रंजन ने प्रशासन को सर्वश्रेष्ठ दस उत्पादों के सैंपल उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा। इसके बाद बागपत से लधवाड़ी गांव में तैयार होने वाली मिट्टी की झालर एवं तवा, बड़ागांव के हैंडलूम उत्पाद, सिंघावली अहीर में बनी राखी, गौरीपुर में बनी कन्हैया की ड्रेस, खड़खड़ी में बना आचार, बावली की मशरूम समेत दस उत्पादों को शासन को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन में मिट्टी की झालर खरी उतरने पर अजीविका मिशन से उसकी ब्रांडिंग व पैकेजिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे महिला दस्तकार को अच्छा दाम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed