फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SOG soldiers shot dead a youth

एसओजी के सिपाही की गोली से युवक की मौत 

Thu, 28 Apr 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 28 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
SOG soldiers shot dead a youth
युवक का शव देखते पु‌‌लिस वाले। - फोटो : amar ujala
बागपत शहर के यमुना रोड पर एसओजी टीम के सिपाही और रंगदारी मांगने के आरोपी के साथियों के बीच हुई पथराव और फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। पथराव कर पुलिस जीप को तोड़ दिया। भीड़ ने हाईवे पर जाम लगाया, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार की रात में लगभग साढ़े 10 बजे यमुना रोड पर रहने वाले एसओजी टीम के सिपाही रघुवीर के कमरे पर आठ दस युवक एकत्रित होकर पहुंचे। इनमें सचिन नंदा गिरोह में शामिल रंगदारी मांगने का एक आरोपी भी शामिल था। आरोप है ये लोग हमला करने के उद्देश्य से रघुवीर के कमरे पर पहुंचे। वहां पर दो और पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपने को घिरा देखकर और हमले की आशंका के चलते फायरिंग कर दी। जिससे भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

 

 

युवकों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इसी दौरान उनके साथ पहुंचे मोहल्ले के ही 22 वर्षीय फरीद पुत्र रियाज को गोली लग गई और वह वहीं पर गिर पड़ा। फरीद को गोली लगते कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हालत में फरीद को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही फरीद की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित लोगों ने पहले सीएचसी में जमकर बवाल किया। इसके बाद नगर पालिका चौक पर पहुंचकर पुलिस पर पथराव कर दिया। लोगों ने पुलिस की जीप में जमकर तोड़फोड़ कर दी। लोगों ने एसओजी के सिपाही पर फर्जी एनकाउंटर दिखाने के प्रयास का भी आरोप लगाया। फरीद की मौत की सूचना पर लोग भड़क उठे और राष्ट्र वंदना चौक पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। जब नहीं माने तो लाठीचार्ज कर दिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली में धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed