फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Smuggling of fake notes busted, mother and son arrested with Rs 89 thousand

Baghpat News: नकली नोटों की तस्करी का भंड़ाफोड़, 89 हजार के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

Sun, 24 Dec 2023 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Smuggling of fake notes busted, mother and son arrested with Rs 89 thousand
खेकड़ा।
विज्ञापन

पुलिस ने जिले में 500 रुपये के नकली नोटों की तस्करी का भंडाफोड़ कर दिया। ट्रोनिका सिटी के रामपार्क के रहने वाली महिला और उसके बेटे को 89 हजार के नकली नोट के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि नकली नोट बिहार से तस्करी कर दिल्ली और यूपी के कई जिलों में चलाये जा रहे हैं।
कोतवाली पुलिस की टीम शुक्रवार रात दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर गाजियाबाद जिले की ट्रोनिका सिटी की रामबाग कालोनी निवासी अहसान और उसकी मां नाजमा को गिरफ्तार कर लिया। ये मूलरूप से मेरठ जिले के जानी कस्बे के रहने वाले हैं। बिहार से तस्करी कर नकली नोट लाने वाला तस्कर भाग गया। पुलिस ने मां-बेटे के पास से 500 रुपये के 178 नकली नोट बरामद किये। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति बिहार से नकली नोटों की तस्करी कर यूपी और दिल्ली समेत अन्य जगहों पर चलाने के लिए लाता है। पूछताछ में मां-बेटे ने तस्करी में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

13 हजार रुपये में मिलते है एक लाख रुपये के नकली नोट
आरोपी अहसान और उसकी मां नाजमा तीन महीने से नकली नोटों की तस्करी में लिप्त थे, जिन्हें 13 हजार रुपये में एक लाख रुपये के नकली नोट मिलते थे।
एक नोट देकर ठगी दिनभर की दिहाड़ी
शहर में ठेली और दुकानों पर 500 रुपये के नकली नोट चलाये जा चुके हैं। कलक्ट्रेट में कैंटीन संचालक राजीव जैन ने बताया कि कुछ दिन पहले कैंटीन में भीड़ लगी हुई थी। तभी एक व्यक्ति उन्हें 500 रुपये का नकली नोट देकर सामान लेकर चला गया। इसके अलावा बागपत में सोनीपत बस स्टैंड पर गोलगप्पे बेचने वाले रविंद्र कश्यप ने बताया कि करीब एक महीने पहले एक बच्चा उसे 500 रुपये का नकली नोट देकर चला गया था। बाद में उसे नोट के नकली होने की जानकारी मिली तो उसने नकली नोट फाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के अंदर भी पहुंचा नकली नोट
कुछ दिन पहले शहर के एक बैंक में भी 500 रुपये का नकली नोट पहुंच गया। जिसे कैशियर ने बैंक में जमा भी कर लिया। बाद में 500 रुपये का नोट नकली होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed