{"_id":"68ebffaaf590eab904063cbc","slug":"small-entrepreneurs-get-a-platform-to-sell-their-products-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-140136-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छोटे उद्यमियों को मिला मंच उत्पादों की हो रही बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छोटे उद्यमियों को मिला मंच उत्पादों की हो रही बिक्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में लगे स्वदेशी मेले में छोटे उद्यमियों को उत्पाद बेचने के लिए मंच मिला है। वहां वह कपड़े, आचार, मुरब्बा, झालर व घरेलू सजावटी सामान की बिक्री कर रहे है।
छोटे उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने स्वदेशी मेले के माध्यम से मंच दिया, ताकि वह अपने उत्पादों की बिक्री कर आगे बढ़ सकें। यहां जिले के छोटे उद्यमियों ने हिस्सा लिया और अपने उत्पाद लगाकर बिक्री कर रहे है। युवा उद्यमी रूपेंद्र धनकड ने गन्ने की चटनी, शहद, बिस्किट, वासु मलनिया ने चार्जर आदि के उत्पाद लगाए। इसके अलावा वहां घर पर तैयार किए गए ऊनी कपड़े, चादर, साड़ी, आचार, मुरब्बा और घरेलू सजावटी सामान की बिक्री हो रही है।
उद्यमियों ने बताया कि इस तरह के मंच से उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला है। इससे पहले कभी भी युवा उद्यमी को मौका नहीं मिला था। यहां 50 से अधिक स्टॉल लगाकर युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाया जा रहा है, जो उनके लिए खुशी का पल है।