फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sleeping video of headmaster in school goes viral

विद्यालय में प्रधानाध्यापक का सोते हुए वीडियो वायरल

Wed, 23 Mar 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sleeping video of headmaster in school goes viral
उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़का में जमीन पर लेटकर सोते प्रधानाचार्य हारून अली मनव्वर। - फोटो : BARAUT
बीएसए ने बीईओ बड़ौत को सौंपी जांच
विज्ञापन

राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित है प्रधानाध्यापक
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़का के प्रधानाध्यापक का विद्यालय में सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बीएसए के संज्ञान में आया तो उन्होंने इसकी जांच बीईओ को सौंपी है।

उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़का में प्रधानाध्यापक हारुण अली मन्नवर है। इन्हें राज्यपाल पुरस्कार भी मिला हुआ है। इंटरनेट मीडिया पर इनका एक वीडियो और फोटो वायरल हो रहा है। इसमें प्रधानाध्यापक जमीन पर बोरी बिछाकर सो रहे हैं। इस कमरे में मिड-डे-मील बनाने के बर्तन आदि भी रखे हुए हैं। कमरे के बराबर में कक्षा चल रही है, जिसमें एक अध्यापिका बच्चों को पढ़ा रही है। उधर, इन्हीं प्रधानाध्यापक का एक फोटो भी वायरल हो रहा है, जिसमें यह कुर्सी पर बैठकर सो रहे है और दोनों पैर सामने मेज पर रखे हुए हैं। बराबर में अध्यापक और अध्यापिकाएं बैठी हुई है। बता दे कि गत दिनों डायट प्रवक्ता ने विद्यालय का निरीक्षण किया था। प्रधानाध्यापक हारुण अली मन्नवर स्कूल के समय में नमाज पढ़ने गए हुए मिले थे। बीएसए राघेंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है। बीईओ बड़ौत से जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed