फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Skin disease is bothering, fever is increasing heat

त्वचा रोग कर रहा परेशान, बुखार बढ़ा रहा ताप

Sun, 22 May 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Skin disease is bothering, fever is increasing heat
बागपत के ठाकुरद्घारा मोहल्ले स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित जन आरोग्य मेले में पहुंचे सीएम - फोटो : BAGHPAT
990 लोगों ने कराया उपचार जन आरोग्य मेले में, 44 की मलेरिया की जांच की
विज्ञापन

40 मरीज बुखार और त्वचा के 160 मरीज पहुंचे, जांच के बाद दी गई दवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को तीन शहरी और 20 ग्रामीण पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 990 लोगों ने अपनी जांच कराई। मेले में बुखार के 40 और त्वचा के 160 मरीज पहुंचे।

सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने ठाकुरद्वारा पीएचसी का निरीक्षण कर चिकित्सकों व मेडिकल स्टॉफ को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रविवार को 36 चिकित्सकों व 81 पैरामेडिकल स्टॉफ ने 990 लोगों की जांच कर दवाइयां दी। मेले में सबसे अधिक 160 त्वचा के मरीज पहुंचे। इनके अलावा शुगर के 71, गैस के 65, हाईपर टेंशन के 31 मरीज पहुंचे। मेलों में 44 लोगों के आरपीटीसीआर जांच के सैंपल लिए गए जबकि 91 लोगों की एंजीजन जांच की गई। दो लोगों की हेपेटाइटिस बी और सी की जांच की गई, जो निगेटिव आई। इसके अलावा 44 लोगों की मलेरिया की जांच की गई, यह भी निगेटिव आई। मेले में पहुंचे चार पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed