{"_id":"5783f4c94f1c1b191d13d7c0","slug":"six-youths-stranded-in-kekdha-curfew","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा के छह युवक कर्फ्यू में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा के छह युवक कर्फ्यू में फंसे
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 12 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में फंसे नगर पालिका परिषद के सभासद जयदीप धामा के घर में चिंतित परिजन फोन पर सकुशल होने की जानकारी लेते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। जम्मू के पुलवामा में आतंकी के मारे जाने के बाद हालात बिगड़ने पर कर्फ्यू लगा है। वहां चार दिन से खेकड़ा निवासी छह युवक फंसे हैं। इससे सभी के परिजन काफी चिंतित हैं।
खेकड़ा नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी अमरपाल पुत्र बाबूराम, मोहल्ला चक्रसैनपुर निवासी जयदीप सभासद, मोहल्ला रामपुर निवासी डॉ. अनुराग कौशिक, मोहल्ला औरंगाबाद निवासी रवि, बंटी, कुक्की आदि छह दिन पहले जम्मू कश्मीर घूमने गए थे। कश्मीर में चार दिन पहले आतंकी के सेना से मुठभेड़ में मारे जाने के बाद वहां बिगड़े हालात और लगे कर्फ्यू के चलते सभी वही फंसे हैं।
उनके वापस नहीं लौटने एवं कर्फ्यू में फंसे होने के कारण उनके परिजन गहरे सदमे में डूबे हैं। परिजन उनके सकुशल वापस लौटने की भगवान से कामना कर रहे हैं। परिजन खासे चिंतित हैं और फोन कर उनसे बात कर रहे हैं। युवकों के परेशान परिजनों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार से उनके जम्मू कश्मीर में फंसे बच्चों को अतिशीघ्र सुरक्षित निकलवाकर घर भेजवाने की मांग की।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया फोन पर वह लगातार अपने बच्चों ने संपर्क कर रहे हैं। वह वहां कर्फ्यू में सुरक्षित हैं। उन्हें उनके वापस लौटने का बेसब्री से इंतजार है।