{"_id":"61eefb727861fd586943d8de","slug":"six-of-baraut-and-one-of-baghpat-rejected-baghpat-news-mrt5746078179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत के छह व बागपत का एक नामांकन पत्र निरस्त, चुनावी जंग से बाहर हुए प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत के छह व बागपत का एक नामांकन पत्र निरस्त, चुनावी जंग से बाहर हुए प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई और सात फार्म में खामियां मिलने पर उन्हें निरस्त कर दिया गया। इनमें बड़ौत विधानसभा सीट से सबसे ज्यादा छह व बागपत से एक फार्म हैं। जिससे सात प्रत्याशियों का चुनाव लड़ने का सपना टूट गया। वे चुनावी जंग से बाहर हो गए। अब मैदान में बागपत से 11, बड़ौत से छह तो छपरौली से 11 प्रत्याशी रह गए हैं। इस बार बड़ौत सीट पर सबसे कम प्रत्याशी रहेंगे।
तीनों विधानसभा सीटों के लिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई थी। इसके बाद शनिवार से सोमवार तक नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसके बाद सात प्रत्याशियों को कमी पूरी करने के लिए बुलाया गया, लेकिन वे निर्धारित समय तक दूर नहीं कर सके। इसके बाद सात फार्मों को निरस्त करने की कार्रवाई की। बागपत विधानसभा क्षेत्र से एक फार्म निरस्त किया गया तो बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के छह फार्म निरस्त किए। इसके बाद इन सात प्रत्याशियों को झटका लगा है, क्योंकि इनमें अधिकतर पार्टियों के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे थे।
डीएम व एसपी ने किया नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कक्षों का निरीक्षण
डीएम राजकमल यादव, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन एवं अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में बागपत, बड़ौत तथा छपरौली विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन कक्षों में जांच प्रक्रिया के दौरान निरीक्षण किया। इसके साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
इनके फार्म निरस्त हुए
बागपत विधानसभा सीट से वीर किसान दल के प्रत्याशी मोहित कुमार, बड़ौत से सर्वजन लोक शक्ति पार्टी के राजवीर, निर्दलीय बबलू शर्मा, इंडियन नेशनलिस्ट एलायंस के संजय कुमार, निर्दलीय पंकज कुमार, विकासशील इंसान पार्टी के यशवीर, बहुजन शक्ति पार्टी के सोहनवीर का फार्म निरस्त हुआ है।
अब चुनाव मैदान में ये प्रत्याशी
विधानसभा सीट बागपत
योगेश धामा भाजपा
अहमद हमीद रालोद-सपा
अनिल देव त्यागी कांग्रेस
अरुण कसाना बसपा
नवीन गुर्जर आप
प्रमोद गोस्वामी सेक्युलर इंकलाब पार्टी
राशिद पीस पार्टी
विनोद कुमार इंडियन नेशनलिस्ट इलांयस
महाराज सिंह निर्दलीय
रेनू धामा निर्दलीय
विनय कसाना निर्दलीय
बड़ौत विधानसभा सीट
कृष्णपाल मलिक भाजपा
जयवीर तोमर रालोद-सपा
अंकित शर्मा बसपा
राहुल कुमार कांग्रेस
सुधीर शर्मा आप
रेणूबाला निर्दलीय
छपरौली विधानसभा सीट
सहेंद्र सिंह रमाला भाजपा
डॉ. अजय कुमार रालोद-सपा
साहिक बसपा
यूनुस चौधरी कांग्रेस
राजेंद्र खोखर आप
कप्तान अखिल भारतीय लोकदल
नरेश भारतीय तारक समाजपार्टी
सत्यवीर विकासशील इंसान पार्टी
अनीस एआईआईएम
अजय कुमार निर्दलीय
चंद्रपाल इंडियन नेशनलिस्ट एलांयस