{"_id":"622cd4e1e8bf8863856b3cfa","slug":"six-mobile-teams-will-be-formed-at-the-district-level-and-four-at-the-mandal-level-baghpat-news-mrt58015218","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तर पर छह और मंडल स्तर पर चार सचल दल बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तर पर छह और मंडल स्तर पर चार सचल दल बनेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा
अधिकारी करेंगे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, कक्ष निरीक्षकों पर भी रहेगी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए जिला स्तर पर छह से आठ और मंडल स्तर पर चार से पांच सचल दस्तों का गठन किया जाएगा। सचल दल में अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य और सेवारत शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। सचल दस्ते नियमित विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखेंगे। कक्ष निरीक्षकों पर भी अधिकारियों की नजर रहेगी।
जिले में 44 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा होगी। परीक्षा कार्यक्रम घोषित होते ही माध्यमिक शिक्षा विभाग और विद्यालयों ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर बेहतर व्यवस्थाएं कराई जा रही है। परीक्षा में निरीक्षण के लिए जिले और मंडल स्तर पर सचल दस्तों का गठन किया जाना है। केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए जिला स्तर पर छह से आठ और मंडल स्तर पर चार से पांच सचल दस्तो का गठन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे पत्र में अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य और सेवारात शिक्षकों को सचल दस्तो में शामिल करने के निर्देश दिए है। उन्होंने परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए सचल दलों का नियमित निरीक्षण करने और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश दिए है।