फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six fraudsters arrested for duping people from six states of crores of rupees

Baghpat News: छह राज्यों के लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले छह ठग गिरफ्तार

Mon, 08 Dec 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Six fraudsters arrested for duping people from six states of crores of rupees
बागपत। छह राज्यों के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस की स्वाट टीम ने रविवार को औद्योगिक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पांच लाख रुपये, 65 आधार कार्ड, 24 सिमकार्ड, 53 पैनकार्ड, टाटा हैरियर समेत दो गाड़ी, चैकबुक, लैपटॉप, टैबलेट समेत अन्य सामान बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार किए गए साइबर ठगों ने आधार कार्ड में एडिट कर सिमकार्ड निकलवाकर ठगी करने के बारे में बताया।
विज्ञापन

भारत सरकार के प्रतिबिंब पोर्टल पर साइबर ठगी की घटना में प्रयुक्त मोबाइल नंबर की लोकेशन बागपत में मिली। बागपत पुलिस ने जांच शुरू की। रविवार को औद्योगिक क्षेत्र में साइबर ठगों के गिरोह के सदस्य अनुज कुमार उर्फ बब्लू निवासी गांधी रोड बड़ौत, हिमांशु उर्फ विशु निवासी गौसपुर, मोनू निवासी ताहिरपुर सराय नई दिल्ली, विनीत उर्फ गोलू निवासी सुभानपुर, अक्षित उर्फ अभय निवासी धीराहेड़ी जिला मुजफ्फरनगर, तुषार निवासी आराधर मोहल्ला देहरादून को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने साइबर ठगी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। गिरोह के सदस्यों ने बताया कि आधार कार्ड एडिट करने के बाद मोनू निवासी ताहिरपुर नई दिल्ली को भेज देते थे, जो उन्हें फर्जी आधार कार्ड से निकलवाए गए सिमकार्ड उपलब्ध करा देता था। इसके अलावा उन्हें आधार कार्ड से बैंकों में खाते खुलवाकर एटीएम निकलवा लेते थे। सिमकार्ड से लोगों को फोन करके ऑनलाइन गेमिंग, बेटिंग कर रुपये कमाने के लिए उकसाकर व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेज देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एपीके फाइल मोबाइल में डाउनलोड होते ही सारी जानकारी उन्हें मिल जाती थी। इसके बाद बैंक खातों से रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कराकर एटीएम से निकाल लेते थे। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए साइबर ठगों ने पटना बिहार, चंडीगढ़, अहमदाबाद गुजरात, पुणे, उदयपुर राजस्थान, अयोध्या, लखनऊ और पश्चिम बंगाल के दो लोगों से ठगी की, जिन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा रखी है। उनका रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है। गिरोह के सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। सभी आरोपी औद्योगिक क्षेत्र में ठगी की रकम का बंटवारा करने के लिए आए थे।

-- वीआईपी आईडी और क्रिप्टो बेटिंग का भी देते थे झांसा
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए साइबर ठग ऑनलाइन वीआईपी कार्ड और क्रिप्टो बेटिंग में रुपये कमाने का झांसा देकर भी लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इनमें रुचि दिखाने वाले लोग साइबर ठगों के संपर्क में आ जाते थे और फिर उनके कहने पर अपने मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड कर फंस जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed