फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Situation deteriorated due to rain, water filled everywhere, lights in 200 villages including the city

Baghpat News: बारिश से बिगड़े हालात, हर जगह भरा पानी, शहर समेत 200 गांवों में बत्ती गुल

Mon, 10 Jul 2023 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Situation deteriorated due to rain, water filled everywhere, lights in 200 villages including the city
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। यहां शनिवार को शुरू हुई बारिश रविवार को लगातार होती रही, जिससे शहर समेत 200 से ज्यादा गांवों में बत्ती गुल रही। बारिश के कारण हर जगह जलभराव रहा और बिजली नहीं आने के कारण पेयजल सप्लाई भी ठप रही। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। वहीं बाजारों में अधिकतर दुकानें नहीं खुलीं और जिनको खोला गया था, वहां ग्राहक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह शुरू हुई बारिश दिनभर रुक-रुककर होती रही। रविवार सुबह से लगातार तेज बारिश होती रही। रविवार को 80 मिमी से ज्यादा बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है। बारिश से नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव मेंं जलभराव रहा और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम वैज्ञानिक डा. अंकिता नेगी के अनुसार अभी दो दिन बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

--
-जलभराव से जिलेभर में बुरे हालात, दुकानें तक नहीं खुलीं
यहां लगातार हो रही बारिश के कारण जिलेभर में हालात काफी बुरे हैं। जल निकासी की व्यवस्था नहीं है और बाजारों में पानी जमा हो रहा है। बड़ौत में बिनौली रोड, अग्रसेन मूर्ति, खत्री गढ़ी चौराहा, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड, गांधी रोड, नेहरू रोड, किताबों वाली गली, बावली रोड, पट्टी मेहर, पट्टी चौधरान, तहसील सहित अन्य मुख्य मार्गों पर पानी भरा रहा। वहीं खेकड़ा व बागपत समेत अन्य जगह भी बारिश के कारण बाजार में कम दुकानें खुलीं, जिन पर ग्राहक भी नाममात्र पहुंचे। इस तरह बारिश ने परेशानी को बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शहरों के साथ ही 200 से ज्यादा गांवों में गुल रही बत्ती
बारिश के कारण बागपत, बड़ौत, खेकड़ा समेत 200 से ज्यादा गांवों में बत्ती गुल रही। बागपत में रविवार सुबह बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। ऊर्जा निगम के कर्मियों ने बताया कि पहले बिजली का पोल टूट गया था। इसके बाद बिजली की लाइन पर पेड़ गिर गया। इस कारण रविवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बड़ौत में आजाद नगर, चौधरी चरण सिंह विहार, मोहननगर, सूर्य नगर, साकेत, न्यू राम नगर कालोनी, बिनौली रोड, पटेल नगर, पठानकोठ, बावली चुंगी, छपरौली चुंगी, कोताना रोड, बड़का रोड पर आपूर्ति दोपहर में शुरू हो सकी। इसके अलावा बावली, मलकपुर, कोताना, किरठल, छपरौली, बिजरौल, गुराना, वाजिदपुर, लौहड्डा, हिलवाड़ी, बड़ौली, लुहारी, खामपुर अन्य गांवों में बत्ती गुल रही। खेकड़ा के जंगल में मीतली रजबहे की पटरी पर कस्बे को आपूर्ति देने वाले उच्च क्षमता की बिजली लाइन के तीन खंभे टूटकर खेतों में गिर गए। इससे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
-अंडरपास में पानी भरने से कई गांव के लोगों की परेशानी बढ़ी
बली व सूरजपुर महनवा में बने अंडर पास में पानी निकासी न होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। बली अंडरपास से निबाली, पदड़ा, चोपड़ा, ब्राह्मण पुट्ठी, गाधी, क्यामपुर आदि के ग्रामीणों का आवागमन है, जिनको अब काफी दूरी तय करके अपने गांव जाना पड़ रहा है। सूरजपुर महनवा निवासी मास्टर रामकुमार शर्मा, हरिओम शर्मा, प्रदीप शर्मा ने बताया कि अंडरपास में पानी आने के कारण पशुओं को खेतों से चारा लाने में काफी परेशानी हो रही है। प्रदीप शर्मा ने रेलवे के अधिकारियों से पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।


-बरसात में छत गिरने से बाल बाल बचा परिवार
अमीनगर सराय/छपरौली। फतेहपुर गांव में रहने वाले सुनील कश्यप अपने परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे। उसकी पत्नी व छह बच्चे दूसरे कमरे में सोए हुए थे। शनिवार रात तेज बारिश में सुनील के एक कमरे की छत गिर गई। उस कमरे में कोई नहीं होने से किसी को नुकसान नहीं हो सका। जागोस गांव में बरसात के चलते प्रदीप शर्मा का मकान गिर गया। मकान के अंदर से पशुओं को बाहर निकाला गया। मकान के बाहरी हिस्से में सोए हुए प्रदीप की पत्नी सोनिया के अलावा बच्चे दुर्गा, कनक और कृष्णा किसी तरह बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed