फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sitamgar Winter: People shivering due to cold

सितमगर सर्दी : ठंड से कांप उठे लोग

Sun, 16 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sitamgar Winter: People shivering due to cold
हाथों में सर्दी लगने के कारण बाइक भी नहीं चल रही: बागपत में सर्दी के कारण कंबल ओढ़कर धीमी से बाइक च - फोटो : BAGHPAT
आसमान में छाए रहे बादल, पूरा दिन नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, मंगलवार से राहत की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/खेकड़ा। पाले ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सर्दी बढ़ने से लोग दिन भर कंपकंपाते रहे। आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। लोग धूप के लिए तरसते रहे। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। जरूरी काम के लिए ही घरों से निकले। सड़क से लेकर बाजार तक लोगों की आवाजाही कम दिखी। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार से ठंड से राहत मिलने का अनुमान जताया है।
शनिवार सुबह घना कोहरा रहा। पाला गिरने से लोग कांप उठे। दोपहर में कोहरा छंटा, मगर आसमान में बादल छाने की वजह से सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। दिन भर लोग सर्दी में ठिठुरते रहे। नगर पालिका की ओर से कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई। लोगों ने नगर के चौराहों पर सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार से मिलेगी ठंड से राहत, 22 से बारिश का अनुमान
कृषि विज्ञान केंद्र के वैैैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी ने बताया शनिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार से न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है। 22 जनवरी को फिर हल्की बारिश होने का अनुमान है। इससे ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत का रखें विशेष ध्यान
चिकित्सकों ने लोगों को सर्दी से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि सर्दी बढ़ने से धमनिया सिकुड़ने से रक्त का प्रवाह प्रवाहित होने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। सर्दी में ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने गुनगुने पानी का सेवन करने व ठंडी चीजों का परहेज करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed