फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sisters came to face difficulties, brothers tied ashes

मुश्किलें झेलते पहुंची बहनें, भाइयों को बांधी राखियां

Mon, 03 Aug 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Sisters came to face difficulties, brothers tied ashes
बागपत में राखी पर्व पर रोडवेज बस में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड - फोटो : BAGHPAT
- यातायात व्यवस्था के इंतजाम साबित हुए नाकाफी, बसों में रही भीड़
विज्ञापन

- निजी वाहनों की भी सड़कों पर बढ़ी संख्या, बना रहा उत्साह
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। भाई-बहन के अटूट प्रेम के त्योहार रक्षाबंधन पर बहनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बसों के देरी से आने के कारण मुश्किलें हुई। तमाम दिक्कतों के बाद बहनों ने भाइयों को राखी बांधी और उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना की। त्योहार को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल रहा।
सोमवार को रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। दीर्घायु की कामना की तो भाईयों ने भी उपहार दिए। बच्चों के बीच त्योहार को लेकर उत्साह रहा। उधर, परिवहन विभाग के इंतजाम कम पड़ गए। बसों की संख्या नहीं बढ़ाए जाने के कारण दिनभर बहनों को मुश्किलें झेलनी पड़ी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, मेरठ मार्ग, बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग, बड़ौत- मेरठ मार्ग पर बसों की संख्या कम रही। घंटों इंतजार के बाद बसें पहुंची। भैंसाली डिपो के एआरएम अजय कुमार ने बताया कि मेरठ-बागपत मार्ग पर नौ बसो का संचालन किया जा रहा है। त्योहार को देखते हुए बसों के चक्कर बढ़ाए गए है। पूर्व में बसों के दो चक्कर निर्धारित किए गए थे, मगर सोमवार को सभी चालक एवं परिचालकों को एक-एक अतिरिक्त चक्कर लगाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

इस तरह किए गए थे इंतजाम
बागपत। राखी के त्योहार को लेकर परिवहन निगम पिछले कई दिनों से तैयारियों में लगा हुआ था। जिले के अलावा अन्य जनपदों में चौकियां बनाकर अधिकारी नियुक्त कर दिए गए थे। चालक व परिचालकों के अलावा रोडवेज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां तक रदद कर दी गई थी। बागपत में गौरीपुर मोड़ बस स्टैंड, लोनी बस अड्डा, मेरठ बस अड्डा, बड़ौत डिपो, बामनौली चौकी के अलावा लोनी डिपो, शामली डिपो में चौकी बनाकर अधिकारियों को नियुक्त किया गया। अधिकारियों को सवारी होते ही यात्रियों को बसों की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन इंतजाम नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में रही चहल-पहल
बागपत। दो दिन का लॉकडाउन और रक्षा बंधन का त्योहार से सोमवार को बाजारों में भीड़ बढ़ गई। बाजार खुलते ही सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। सबसे अधिक भीड़ मिठाई व राखी की दुकानों पर रही।
बहनों ने मुस्लिम भाईयों की कलाई पर बांधी राखी
दोघट। निरपुड़ा गांव में मुस्लिम भाइयों ने अपनी कलाई पर हिंदू बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाया। बहनों को आपसी प्रेम और एकता का वचन दिया। शाकिर अंसारी, नईम उर्फ सुक्का अंसारी, इमरान उर्फ खत्री अंसारी, महबूब अंसारी, अहसान अंसारी, फुरकान कुरैशी ने अपनी कलाई पर रक्षा सूत्र बंधवाया। ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम की आपसी एकजुटता व प्रेम से देश में शांति और अमन रहेगा।
हर्ष उल्लास से मनाया गया पर्व
छपरौली/अग्रवाल मंडी टटीरी। सोमवार को राखी का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन दिया।

दो दशक बाद बांधी भाई की कलाई पर राखी
छपरौली। सिनौली गांव की कमलेश शर्मा भोपाल में रहती है। सोमवार को दो दशक बाद अपने मायके पहुंची और भाई की कलाई पर राखी बांधी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कमलेश ने अपने भाई, भाभी बबीता, भतीजा शिवम शर्मा व भतीजी हिमांशी का तिलक कर राखी बांधी तथा मास्क एवं सैनिटाइजर भेंट किए। ओमदत्त शर्मा ने बहन को पर्यावरण संरक्षण के लिए सागौन का पौधा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed