फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sister-in-law of RLD's youth unit's sister-in-law dies under suspicious circumstances

रालोद की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष की भाभी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 23 Nov 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law of RLD's youth unit's sister-in-law dies under suspicious circumstances
सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन की जा चुकी थी अंत्येष्टि
विज्ञापन

जनपद गौतमबुद्धनगर के गांव अस्तौली की रहने वाली महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष श्रीकांत धामा की भाभी की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची तो महिला के शव की अंत्येष्टि हो चुकी थी। परिजनों ने महिला की मौत का कारण खुदकुशी बताया है।

जनपद गौतमबुद्धनगर के गांव अस्तौली की रहने वाली 30 वर्षीय महिला सपना की शादी तकरीबन छह साल रालोद की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष श्रीकांत धामा के बड़े भाई विक्रांत धामा के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। मंगलवार को सपना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। सपना के परिजन भी मौके पर पहुंचे और सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन तब तक महिला की अंत्येष्टि की जा चुकी थी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि विक्रम नामक युवक ने मोबाइल पर अपनी बहन सपना की मौत की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस को गांव में भेजा गया, लेकिन महिला के शव की अंत्येष्टि हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि सपना ने मकान के कमरे में पंखे पर दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी की है। उधर, रालोद की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष श्रीकांत धामा का कहना है कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। भाभी ने खुदकुशी की है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। भाभी के मायके वालों की मौजूदगी में शव की अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed