{"_id":"57829fdc4f1c1b56617f9e00","slug":"sir-helmet-to-the-head-not-to-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनाब! हेलमेट सिर के लिए है, बाइक के लिए नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनाब! हेलमेट सिर के लिए है, बाइक के लिए नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली हाईवे पर हेलमेट लटका कर जाते बाइक सवार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
न जान की परवाह न कानून का डर। लगता है कि जनपद की सड़कों से गुजरने वाले दुपहिया वाहन सवारों को हेलमेट लगाने में आती है शर्म। इसका नतीजा अधिकांश वाहन सवार सिर पर हेलमेट लगाने के बजाए उसे वाहनों पर बांधकर चलते हैं।
बागपत की सड़कों पर शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता है, जिस दिन हादसा न होता है। हर साल सैकड़ों लोगों की सड़क हादसे में मौत होती है। अधिकतर जान सिर में गंभीर चोट लगने से जाती है।
सरकार से दुपहिया वाहनों पर हेलमेट लगाना अनिवार्य कर रखा है, लेकिन बागपत में दुपहिया वाहन चलाने वाले अधिकांश लोग हेलमेट का इस्तेमाल ही नहीं करते हैं। इनमें युवाओं की संख्या काफी अधिक है। लगता है हेलमेट लगाने में लोगों को शर्म महसूस होती है।
विज्ञापन
टीएसआई रजनीश कुमार ने कहा दुपहिया वाहनों पर हेलमेट न लगाने वालों का चालान किया जाता है। लोगों को समय-समय पर कार्यशाला में यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाता है।