{"_id":"57322d4a4f1c1b010591996c","slug":"siege-of-dios","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस का घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 11 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
बगपत डीआईओएस और शिक्षक संघ के बीच होती नोक-झोंक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद पर तैनाती के मामले ने तूल पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) ने मंगलवार को इस संबंध में डीआईओएस का घेराव किया। उन्होंने सीनियर प्रवक्ता वीरेंद्र को प्रधानाचार्य बनाने की मांग की।
संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीआईओएस डॉ. आशुतोष भारद्वाज का घेराव किया। डॉ. उमेश त्यागी ने बताया कि सीनियर प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह को जनता वैदिक इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य बनाया गया था। लेकिन, नियुक्ति से एक दिन पूर्व ही उन पर गलत आरोप लगाते हुए विद्यालय से निलंबन करा दिया गया।
उनके स्थान पर देशपाल को विद्यालय का प्रधानाचार्य बनाया गया, जो नियम विरुद्ध है। उन्होंने डीआईओएस से मांग की है कि जल्द से जल्द वीरेंद्र सिंह को बहाल नहीं किया गया तो इसके विरोध में शिक्षक संघ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। डीआईओएस डॉ. आशुतोष भारद्वाज ने उन्हें 18 मई को सुनवाई का समय दिया है। दोनों पक्षों के शिक्षकों को बैठाकर मामले का निस्तारण कराया जाएगा। प्रांतीय मंत्री सुशील चौधरी, मंडलीय मंत्री देवेंद्र सोलंकी, जिला मंत्री अरुण मलिक सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।