{"_id":"5ee667cb8ebc3e43067a6576","slug":"si-of-chandinagar-police-station-and-four-positives-of-same-family-in-new-colony-baghpat-news-mrt4863922197","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदीनगर थाने का एसआई और न्यू कॉलोनी में एक ही परिवार के चार पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदीनगर थाने का एसआई और न्यू कॉलोनी में एक ही परिवार के चार पॉजिटिव
विज्ञापन
बागपत। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। नगर की न्यू कॉलोनी में एक ही परिवार की दो महिला और दो बच्चे पॉजिटिव मिले हैं। अब इस परिवार के सात सदस्य पॉजिटिव हो चुके हैं। इसके अलावा चांदीनगर थाने में तैनात एसआई भी पॉजिटिव मिला है। एसआई ने हॉटस्पॉट एरिया में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ड्यूटी की थी।
बागपत जिले में अब संक्रमितों की संख्या 148 पर पहुंच गई है। नगर की न्यू कॉलोनी में एक परिवार के तीन सदस्य पहले पॉजिटिव मिले थे, जिनका उपचार चल रहा है। परिवार की दो महिलाओं और दो बच्चों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। रविवार को चारों सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इस परिवार में कुल सात सदस्य पॉजिटिव हो गए हैं। कोरोना योद्धा के तौर पर ड्यूटी करने वाले चांदीनगर थाने के एसआई का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार को संक्रमितों की संख्या पांच रही, जिसके बाद जिले में अब जिले में कुल संक्रमित 148 हो गए हैं।
चांदीनगर थाने के सामने बैरिकेडिंग
चांदीनगर। एसआई के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद थाने के सामने बैरिकेडिंग लगा दी गई है। आमजन की एंट्री नहीं होगी। पुलिस बैरिकेडिंग के पास ही सुनवाई करेगी और अगर विशेष जरूरत पड़ी तो थानाध्यक्ष एहतियात बरतते हुए कोई रास्ता निकालेंगे।
विज्ञापन
अब तक चार पुलिसकर्मी पॉजिटिव
बागपत। जिले में ड्यूटी कर रहे अब तक चार पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। रटौल पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मी संक्रमित मिले थे। इसके बाद बड़ौत के हॉट स्पॉट एरिया में ड्यूटी करने वाला एक सिपाही संक्रमित मिला था। अब एसआई भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा जिले के रहने वाले और दिल्ली पुलिस में नौकरी करने वाले तीन सिपाही भी पॉजिटिव मिल चुके हैं।