फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shubham murdered in enmity, report against nine

Baghpat Murder Case: नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कांवड़ देखकर लौटने के दौरान शुभम को उतारा था मौत के घाट

Thu, 28 Jul 2022 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 12:16 AM IST
सार

शुभम की हत्या के मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डाक कांवड़ देखने बाद वह घर लौट रहा था इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Shubham murdered in enmity, report against nine
बागपत पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में दोघट क्षेत्र के मौजिजाबाद नांगल गांव में शुभम की हत्या में नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसके बड़े भाई ने पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, युवक की हत्या के बाद मौजिजाबाद नांगल गांव में दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


डाक कांवड़ देखने के बाद गांव वापस लौट रहे शुभम की मंगलवार रात रास्ते में कई गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उसका भाई अजेंद्र व साथी विनोद जान बचाकर भाग गए थे। मृतक शुभम के भाई अजेंद्र ने थाने में दी तहरीर में गांव के ही अंकित, निकित, प्रदीप, अनुज, कल्याण, विकास उर्फ रूड़ा, नेत्रपाल व दो अज्ञात पर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें जगह-जगह दबिश दे रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: बाबू खान का फूलों से स्वागत, कंधे पर कांवड़ देख हर कोई हो रहा हैरान, आप भी देखें ये खास तस्वीरें

एक माह पहले हुआ था झगड़ा
अजेंद्र ने बताया कि एक महीने पहले दूसरे पक्ष के साथ उनका झगड़ा हो गया था। जिसमें हत्या के आरोपी अनुज ने शुभम, अजेंद्र, पिता राजपाल शास्त्री और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से अनुज पक्ष के लोग उनसे रंजिश रखे हुए थे और इस रंजिश में हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed