फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanwar Yatra: बाबू खान का फूलों से स्वागत, कंधे पर कांवड़ देख हर कोई हो रहा हैरान, आप भी देखें ये खास तस्वीरें

Tue, 26 Jul 2022 01:20 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Jul 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Babu Khan is welcomed with flowers in Baghpat see photos
बाबू खान। - फोटो : amar ujala

हरिद्वार से कांवड़ लेकर चले बागपत निवासी बाबू खान का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। हालांकि कुछ लोग उसे देखकर हैरान भी रहे हैं। सिर पर मुस्लिम टोपी और कंधे पर कांवड़ देखकर लोगों को हैरानी हो रही है और उनके मन में सवाल भी उठ रहा है। लेकिन शिव की भक्ति में लीन बाबू खान ने कुछ लोगों से बात करते हुए बताया कि उनकी कांवड़ लाने में आस्था है और कई सालों से कावड़ ला ररहा है।



वहीं सोमवार को दाहा गांव में शिव शक्ति कांवड़ भंडारा पर पहुंचे बाबू खान का क्षेत्र वासियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

Babu Khan is welcomed with flowers in Baghpat see photos
बाबू खान का स्वागत करते लोग। - फोटो : amar ujala

रंछाड़ निवासी बाबू खान ने बताया कि हरिद्वार से भगवान श्रीगणेश के नाम से कांवड़ लेकर आया है। कांवड़ को लेकर पहले पुरा महादेव मंदिर में जाएगा। जल चढ़ाने के बाद अपने गांव के मंदिर में जल चढ़ाएगा। वह अपने धर्म को मानता है, समय पर नमाज पढ़ता है और हिंदू धर्म को भी मानता है। वहीं मौके पर राजेंद्र चौधरी, विकास राणा, आनंद छिल्लर, पप्पन राणा आदि मौजूद रहे। 

Babu Khan is welcomed with flowers in Baghpat see photos
बाबू खान। - फोटो : amar ujala
उसने बताया कि सबसे पहली बाबू 2018 भोले के नाम कांवड़ पर लेकर आया था। दूसरी कांवड़ पार्वती के नाम पर और अब तीसरी कांवड़ है, जो श्रीगणेश के नाम पर लेकर आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Babu Khan is welcomed with flowers in Baghpat see photos
बाबू खान। - फोटो : amar ujala
बताया कि समाज के लोगों ने मुझे काफी डरा धमका मेरे साथ कई बार मारपीट भी हुई। मैं अपने कार्य पर लगा हूं भोला बाबा रक्षा कर रहा है। 
विज्ञापन
Babu Khan is welcomed with flowers in Baghpat see photos
बाबू खान। - फोटो : amar ujala
बाबू खान बताते हैं कि वह आजादपुर मंडी दिल्ली में ट्रक चलाते थे। 2018 में कांवड़ यात्रा चल रही थी जब वह कैराना पुलिस चौकी के नजदीक पहुंचा तो वहां पर जाम लगा हुआ था। हजारों कांवड़िए आगे चल रहे थे। वहीं पर मेरे मन में ख्याल आया कि अगर मैं भी कांवड़िया होता तो इसी तरह कांवड़ लेकर आ रहा होता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed