फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shravani fair ends, shopkeepers collect goods

श्रावणी मेला समाप्त, दुकानदारों ने समेटा सामान

Thu, 28 Jul 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shravani fair ends, shopkeepers collect goods
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में मेले के समापंन अवसर पर दुकान का सामान ले जाते दुकानदार - फोटो : BAGHPAT
श्रावणी मेला समाप्त, दुकानदारों ने समेटा सामान
विज्ञापन

बागपत। परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर चार दिवसीय श्रावणी मेला संपन्न हो गया। दुकानदारों ने अपना सामान समेट कर जाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को मेले के चौथे दिन पुरा महादेव पर कुछ ही श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर दुकानों पर खरीदारी की। मेला संपन्न होने के बाद मेला परिसर में चारों ओर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में 25 जुलाई से चार दिवसीय श्रावणी मेले का शुभारंभ किया गया था। मेले में 20 लाख से अधिक कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया था। अधिकारिक रूप से बुधवार को ही मेले का समापन हो गया था। बुधवार शाम से ही दुकानदारों का मेले से जाना शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार को पुरा महादेव मंदिर पर इक्का-दुक्का लोगों ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर दुकानों पर खरीददारी की। मेला समापन के बाद मंदिर के चारों ओर गंदगी के ढेर लग गए है।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि बुधवार को मेला संपन्न हो गया था। बुधवार को ही दुकानदार भी जाने शुरू हो गए थे। बृहस्पतिवार को कुछ श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर दुकानों पर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed