फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shortage of staff at Doula CHC, emergency facility not started

Baghpat News: डौला सीएचसी पर स्टाफ की कमी, इमरजेंसी सुविधा शुरू नहीं

Thu, 21 Mar 2024 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Shortage of staff at Doula CHC, emergency facility not started
अमीनगर सराय। डौला सीएचसी में एक साल बाद भी स्टाफ की नियुक्ति नहीं हुई है। स्टाफ की कमी के कारण सीएचसी पर इमरजेंसी सेवा शुरू नहीं हुई है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को बागपत के लिए रेफर किया जाता है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक साल पहले डौला सीएचसी का संचालन शुरू कराया था। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन से स्टाफ की डिमांड की थी। स्टाफ नहीं मिलने पर विभाग ने जिला स्तर से सीएचसी में पीएचसी का स्टॉफ नियुक्त कर सीएचसी का संचालन शुरू कराया गया था। सीएचसी शुरू होने के एक साल बाद स्टाफ की नियुक्ति नहीं हुई है। सीएचसी पर केवल ओपीडी की सुविधा है। इमरजेंसी सेवाएं शुरू नहीं होने से डौला के अलावा क्षेत्र के दस गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-----
-सीएचसी पर एक साल बीतने के बाद भी चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हुई है। चिकित्सक की कमी के कारण यहां इमरजेंसी सुविधा नहीं नही मिल रही है। - वीर बहादुर मलिक, हिसावदा
विज्ञापन
विज्ञापन

-स्टॉफ की कमी से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सीएचसी पर स्टॉफ की नियुक्ति होनी चाहिए।- राकेश शर्मा, अमीनगर सराय
-सीएचसी पर स्टॉफ न होने से गांव के अलावा सिंघावली, अमीनगर सराय, हिसावदा, मीतली सहित कई गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - लोकेंद्र राणा, डौला

शासन को पत्र भेजकर सीएचसी पर स्टाफ की नियुक्ति कराने की मांग की गई है। स्टाफ की नियुक्ति होने पर सीएचसी पर सभी सेवा शुरू कराई जाएगी। - डॉ. महावीर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed