फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shortage of CHO, responsibility of treatment on ANM in 51 centers

Baghpat News: सीएचओ की कमी, 51 सेंटरों पर एएनएम पर इलाज की जिम्मेदारी

Fri, 24 Nov 2023 05:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Shortage of CHO, responsibility of treatment on ANM in 51 centers
-जिले में 206 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और सिर्फ 155 सीएचओ हैं तैनात
विज्ञापन

फोटो 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में 51 हेल्थ एंड वेलनेस सेटरों पर सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) की तैनाती नहीं है। सीएचओ के अभाव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर एएनएम लोगों के इलाज की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शासन को सीएचओ की तैनाती के लिए पत्र भेजा है।
लोगों को गांव में स्वास्थ्य विभाग के उपस्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, इसके लिए सब सेंटरों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में अपग्रेड करने की योजना तैयार की गई थी। जिले में 206 सब सेंटर को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू करने की कार्य योजना तैयार की गई थी। इनमें से सिर्फ 155 वेलनेस सेंटर पर सीएचओ नियुक्त हैं। 51 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ की तैनाती नही हो पाई है। इन केंद्रों पर एएनएम ही सीएचओ की जिम्मेदारी संभाल रही हैं और मरीजों का इलाज कर रही हैं। डीसीपीएम नौशाद ने बताया कि जिले में 206 उप स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अपग्रेड करने की कार्य योजना तैयार की गई थी। विभाग को 155 सीएचओ मिले हैं, जिन्हें सेंटरों पर नियुक्त किया जा चुका है। अन्य सीएचओ मिलने पर शेष सेंटरों पर नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

-----
वर्जन -जिले में 206 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में से 155 पर सीएचओ, जबकि 51 केंद्रों पर एएनएम मरीजों का इलाज कर रही हैं। शासन को पत्र भेजकर सीएचओ की मांग की गई है। डॉ़ महावीर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed