फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shops in the control zone are opened as soon as PAC

पीएसी के जाते ही खोल दी जाती है कंनटेंमेंट जोन की दुकानें

Thu, 30 Jul 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Shops in the control zone are opened as soon as PAC
छपरौली (बागपत)। नगर के कंटेनमेंट जोन में पीएसी के जाते ही दुकानें खोल दी जाती है। बाजार में खरीददारी करने वाले लोग मॉस्क व सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करते हैं। दुकानदार भी लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कराते। पुलिस न होने के कारण दुकानदार व लोग मनमानी करते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन में बाजार बंद करने के निर्देश दिए । प्रशासन ने बाजार में दोनों और बैरिकेडिंग कराकर आवागमन बंद कर दिया था, मगर लोगों ने बल्ली तोड़कर आवागमन शुरू कर दिया था। दुकानदार दुकानें खोल कर बैठ गए थे। जिस पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए नगर के कंटेनमेंट जोन में पीएसी तैनात कर दी। बाजार में पीएसी के आने से पहले और पीएसी के जाने के बाद दुकानदार दुकानें खोल कर बैठ जाते है। बाजार में आने वाले लोग मास्क का प्रयोग नहीं करते तथा दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कराया जाता है। नगर के बाजार पर पुलिस का अंकुश न होने के कारण दुकानदार व लोग मनमानी कर रहे हैं। सुबह दस बजे पीएसी के जवान दुकानें बंद कराते हैं। इंस्पेक्टर दिनेश चिकारा ने कहा सख्ती की जाएगी, चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed