फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shopkeepers sitting on hunger strike by closing the establishment

सिटी कॉम्प्लेक्स में हुए अवैध निर्माण व बदहाल शौचालय पर फूटा दुकानदारों का गुस्सा, हंगामा

Thu, 18 Nov 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers sitting on hunger strike by closing the establishment
बड़ौत में भूख हड़ताल पर बैठे पालिका सिटी कॉम्प्लेक्स के दुकानदार - फोटो : BARAUT
सिटी कॉम्प्लेक्स में अवैध निर्माण व बदहाल शौचालय पर फूटा दुकानदारों का गुस्सा, हंगामा
विज्ञापन

ईओ के नहीं पहुंचने पर शुरू की भूख हड़ताल, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के नेहरू रोड स्थित सिटी कॉम्पलेक्स में हुए अवैध निर्माण व बदहाल शौचालय को लेकर बृहस्पतिवार को सिटी कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रतिष्ठान बंदकर जमकर हंगामा-प्रदर्शन किया। वहीं, कॉम्पलेक्स परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान सूचना के बाद भी पालिका ईओ द्वारा मौके पर न आने से आक्रोशित दुकानदारों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। करीब पांच घंटे बाद ईओ धरने पर पहुंचे और भूख हड़ताल समाप्त कराई।
नगर के नेहरू रोड स्थित पालिका सिटी कॉम्पलेक्स के काफी संख्या में दुकानदार एकत्रित हुए और हंगामा-प्रदर्शन कर हड़ताल पर बैठ गए। दुकानदार अखलाक, अंटू, हारून मलिक आदि ने बताया कि पालिका सिटी कॉम्पलेक्स का निर्माण 2009 में हुआ था। उस समय जो स्वीकृत मानचित्र दिखाया था, उसमें कॉम्पलेक्स के सामने खुला था। कोई दुकान नहीं थी। इसके मद्देनजर दुकानदारों ने दुकानें लीं तथा व्यापार शुरू किया। इसके बाद दुकानें बना ली गईं। कई साल बाद भी पालिका ने कॉम्पलैक्स के सामने दुकान हटवाने का प्रयत्न नहीं किया। जिस कारण कॉम्पलैक्स में व्यापार चौपट हो रहा है। उन्होंने सामने की दुकानें अविलंब हटाकर अलग व्यवस्था न कराए जाने व बदहाल शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग उठाई। बार-बार सूचना दिए जाने के बाद भी पालिका ईओ अनुज कौशिक दुकानदारों के बीच नहीं पहुंचे। उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख पांच घंटे बाद ईओ अनुज कौशिक उनके बीच पहुंचे और किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया और धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

ये रहे प्रदर्शनकारी
दुकानदार प्रवीण कुमार, नौशाद मलिक, हरेंद्र सिंह, संदीप, नितिन भारद्वाज, रवि तोमर, नितिन शर्मा, विशाल भटनागर, पंकज, साजिद अब्बासी, मनीष तोमर, शाकिर, अरविंद, इरफान, पंकज जैन, वैभव जैन व हरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान का प्रयास करेंगे
यह मामला अरसे से न्यायालय मेें विचारधीन है। फिर भी जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।-अनुज कौशिक, ईओ
समस्या को गंभीरता से लेंगे
उनके कार्यकाल में निर्माण कार्य नहीं हुआ है। फिर भी दुकानदारों की समस्या को गंभीरता से लेकर हल कराने का प्रयास किया जाएगा।-अमित राणा, चेयरमैन, पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed