फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shop caught fire, lawsuit filed in unknown

दुकान में लगाई आग, अज्ञात में मुकदमा दर्ज

Tue, 13 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shop caught fire, lawsuit filed in unknown
छपरौली। बौढ़ा गांव में रविवार देर रात शरारती तत्वों ने किराना की दुकान में आग लगा दी। जिससे दुकान में रखा परचून का सामान जल गया। सोमवार की सुबह दुकान से धुआं निकलता देख दुकानदार के होश उड़ गए। दुकान खोली तो हजारों रुपये का सामान जल गया गया। पीड़ित ने छपरौली थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

फिरोज ने बताया कि उसकी गांव में किराना और सब्जी की दुकान है। रविवार को वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। देर रात असामाजिक तत्वों ने उसकी दुकान में आग लगी दी। उसे सोमवार की सुबह दुकान से धुआं निकलता दिखाई देने पर आग लगने की जानकारी हुई। दुकान में आग लगने से उसका हजारों रुपये का सामान जल गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पीड़ित ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया की दुकान में आग की घटना के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed