{"_id":"611e96ab8ebc3e79af3ca6bb","slug":"shooters-pre-selection-trial-ends-baraut-news-mrt5525159170","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटरों की प्री सेलेक्शन ट्रायल का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटरों की प्री सेलेक्शन ट्रायल का हुआ समापन
विज्ञापन
जौहड़ी की बी.पी. सिंघल रेंज पर ट्रायल में निशाना लगाते शूटर।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी और उत्तराखंड के 200 प्रशिक्षु शूटरों ने दी ट्रायल
बिनौली (बागपत)। भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र बी.पी. सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज जौहड़ी परिसर में एमआईआरसी अहमदनगर की ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी के लिए शूटरों के तीन दिवसीय प्री सेलेक्शन ट्रायल का बृहस्पतिवार को समापन हो गया।
यूपी और उत्तराखंड के आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग तक के शूटरों के प्री सलेक्शन ट्रायल में करीब 200 शूटरों ने भाग लिया। एमआईआरसी अहमदनगर से आए नायाब सूबेदार चंद्रवीर सिंह ने बताया कि ट्रायल देने वाले शूटरों के स्कोर कार्डों की जांच एमआईआरसी अहमदनगर में होगी। जांच के बाद ही ट्रायल को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। ट्रायल क्वालीफाई करने वाले शूटरों का फाइनल ट्रायल 20 से 23 सितंबर के बीच एमआईआरसी अहमदनगर में होगा।
रेंज संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह ने बताया शूटरों का तीन दिवसीय प्री सलेक्शन ट्रायल भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रयासों से हुआ। सांसद ने ही ट्रायल के लिए अहमदनगर सेना के अधिकारियों को पत्र लिखा था। ट्रायल में सांई की कोच नीतू श्योरान, खेलो इंडिया के कोच अमोल प्रताप सिंह, सोहन पाल प्रधान, परवेज, इंद्रपाल, विवेक आत्रेय शर्मा, कुलदीप, ऋषभ, सचिन, दीक्षा श्योरान, मनीष ऑफिसियल रहे। इसके आयोजन में देवेंद्र, फारूख अली, विपिन राणा, बिट्टू खान, हरिओम, वाजिद अली, शाहरुख, आशु, कृष्ण प्रजापति, सांवरिया प्रजापति आदि का सहयोग रहा।