फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   shooter diwakar and chingai won gold

शूटिंग में दिवाकर, चिनगई ने जीता स्वर्ण

Mon, 14 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 14 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
shooter diwakar and chingai won gold
बागपत के बिनौली क्षेत्र के जौहडी गांव स्थित डॉ. बीपी सिंहल शूटिंग रेंज पर चल रही 17वीं यूपी स्टेट इंटर स्कूल चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एडिशनल डीजी बीएसएफ ने विजेताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


चैंपियनशिप के मुकाबले में एयर रायफल पीप साइट आईएसएसएफ जूनियर मैन स्पर्धा में दिवाकर यादव गाजियाबाद ने स्वर्ण, यद्यात ने रज, विशाल मलिक ने कांस्य, आईएसएसएफ जूनियर वूमेन स्पर्धा में चिनगई गुप्ता ने स्वर्ण, ताज्या गर्ग ने रजत, शिवानी शर्मा ने कांस्य, एयर रायफल ओपन साइट एनआर जूनियर मैन में दिव्यांश ने स्वर्ण, सार्थक ने रजत, जूनियर मैन स्पर्धा मेें आदित्य तोमर ने स्वर्ण, हर्षित ने रजत, निहाल चौधरी ने कांस्य पदक, एनआर जूनियर वूमेन स्पर्धा में पाजी गोयल ने स्वर्ण, नवनी वर्मा ने रजत, तनिशा ने कांस्य, एयर रायफल ओपन साइट एनआर सब जूनियर वूमेन स्पर्धा में वाज्या मलिक ने स्वर्ण, नमन गर्ग ने रजत, पुखी ने कांस्य, एयर रायफल पीप साइट एनआर जूनियर मैन स्पर्धा में शिवम राठी ने स्वर्ण, सौरभ चौधरी ने रजत, अजय तोमर ने कांस्य, एयर रायफल पीप साइट एनआर सब जूनियर स्पर्धा मेें गौरव ने स्वर्ण, करणदीप ने रजत, अवनीश ने कांस्य, एयर रायफल पीप साइट एनआर जूनियर वूमेन स्पर्धा में रिषिका ने स्वर्ण, नेहा पंवार ने रजत, प्राची चौधरी ने कांस्य, एयर रायफल पीप साइट एनआर सब-जूनियर मैन स्पर्धा में युवराज ने स्वर्ण, आशीष ने रजत, रोहन ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


विजेताओं को मुख्य अतिथि डीजी बीएसएफ केके शर्मा, यूपी स्टेट रायफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह यादव ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित कर दिया।

इस अवसर पर सचिव रामेंद्र शर्मा, अलका सिंह, अरुण सिंह, डॉ. राजपाल सिंह, अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र तोमर, कोच नीतू श्यौराण, फारूख पठान, कुलदीप कुमार, अमित श्यौराण, वाजिद अली, रहीस, दादी चंद्रो और प्रकाशो आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed