{"_id":"63d5222bae9b8c02825d1ea7","slug":"shobha-yatra-taken-out-in-the-city-with-pomp-baghpat-news-c-14-1-95746-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: धूमधाम से निकाली गई शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: धूमधाम से निकाली गई शोभा यात्रा
Sat, 28 Jan 2023 07:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 28 Jan 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
आजादी के 75वे अमृत महोत्सव पर शोभा यात्रा निकालते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र छात्राएं द्य
बागपत, बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज के ए मैदान पर शनिवार को आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके बाद नगर के मुख्य मार्गों से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपनी शिक्षा के साथ समाज व राष्ट्र उत्थान के लिए कार्य करने के लिए भी अग्रसर रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थी परिषद द्वारा किये गए छात्रहित व राष्ट्रहित के कार्यों पर प्रकाश डाला और सभी से विद्यार्थी परिषद के साथ जुड़कर छात्र व राष्ट्रहित के लिए कार्य करने को कहा। इसके उपरांत नगर की गांधी रोड, डाकखाना रोड, खत्री गढ़ी चौराहा, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड आदि जगहों से शोभायात्रा निकाली गई और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनानें में विकास, अरुण, राजकुमार, राजीव, ओजेश गौड़, अमित दीक्षित, दीपक चौधरी,अलका तोमर, अमन गुप्ता, अर्चित गुप्ता, अक्षय भारद्वाज, विनीत दांगी, सत्यम, प्रेरित, अंकित दीक्षित, विवेक शर्मा, अमित का योगदान रहा।