फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shivers left due to fog and cold wave, temperature remained 4 degrees

Baghpat News: कोहरे और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, 4 डिग्री रहा तापमन

Sun, 21 Jan 2024 06:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
Shivers left due to fog and cold wave, temperature remained 4 degrees
-कोहरा छाया रहने से हाईवे और ईपीई पर रेंगते नजर आये वाहन
विज्ञापन

-ठंड से बचने को अलाव का सहारा, दोपहर में धूप से मिली थोड़ी राहत
फोटो 5 व 5ए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यहां कोहरे और शीतलहर सेे लोगों की कंपकंपी छूट गई। कोहरे के कारण रविवार सुबह हाईवे व ईपीई पर वाहन रेंगते नजर आए। वहीं लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। दोपहर को धूप निकलने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही ठंड दोबारा बढ़ गई।

यहां रविवार को कोहरे व पाला के साथ ही काफी देर तक शीतलहर चलती रही। इससे तापमान काफी कम रहा और यहां दोबारा से चार डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान पहुंच गया। कोहरे के कारण रविवार सुबह को हाईवे व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार काफी कम रही। सर्दी के कारण नगर के मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों तक लोगों की आवाजाही कम रही। यहां दोपहर बाद धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की, मगर शाम को दोबारा सर्दी बढ़ गई। यहां अभी कोहरा पड़ने की बात कही जा रही है। कोहरे के कारण बुजुर्गों व बच्चों के लिए ज्यादा परेशानी बढ़ रही है। इसलिए चिकित्सक सर्दी से बचाव की सलाह दे रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत के अनुसार सर्दी से बचाव के लिए एतिहयात बरतें और ठंडी चीजों का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed