फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shivers left due to fog and cold wave, sunshine in the afternoon

Baghpat News: कोहरा और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, दोपहर में धूप खिली

Fri, 26 Jan 2024 03:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Shivers left due to fog and cold wave, sunshine in the afternoon
बागपत। सुबह कोहरा और शीतलहर से लोगों की हालत खराब हो गई हालांकि दोपहर में धूप खिलने पर राहत मिली। धूप निकलने से न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया।
विज्ञापन

सुबह के समय कोहरा और पाला और शीतलहर के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरा होने के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम रही। नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम रही। सुबह के समय बाजारों और चौराहों पर लोग अलाव में हाथ सेकते नजर आए। सुबह 11 बजे धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस की और लोग घरों की छतों पर धूप सेकते रहे।

शाम होते-होते सर्दी बढ़ गई और मुख्य बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई। लोग अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा। चिकित्सकों ने भी लोगों को सर्दी से बचाव की सलाह दी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने लोगों को सर्दी में घर में रहने और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed