फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shiv procession taken out in Baghpat, lots of gulal spread

Baghpat News: बागपत में निकाली शिव बारात, खूब उड़ाया गुलाल

Sat, 09 Mar 2024 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Shiv procession taken out in Baghpat, lots of gulal spread
बागपत। नगर के भूमिया शिव मंदिर से शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव की बारात निकाली गई। शिव बारात में श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों की धुनों पर नृत्य किया और अबीर गुलाल उड़ाया। बारात में भगवान शिव-पार्वती और नंदी महाराज की सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन

शोभायात्रा सिसाना रोड स्थित भूमिया शिव मंदिर से शुरु होकर कोर्ट रोड से होते हुए नगर के बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, गांधी बाजार से एसपी कार्यालय से होते हुए मंदिर पर ही संपन्न की गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु डीजे की धुनों पर नृत्य करते हुए और गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। शिव बारात के समापन के उपरांत मंदिर में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, बबली चौहान, ब्रजमोहन, श्योराज, नरेंद्र, राहुल, शिखर, शिवम, सन्नी, अंकुर, राजू सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed