फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shikshamitra meets union minister

केंद्रीय मंत्री से मिले शिक्षामित्र

Mon, 11 Sep 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 11 Sep 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra meets union minister
बागपत में कलक्ट्रेट के बाहर से गुजरते वक्त केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह को रोककर उन्हें अपनी समस्या बताते शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
समायोजन बहाल करने की मांग को लेकर शिक्षामित्रों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन जारी रहा। शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट के सामने मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की। 
विज्ञापन


उन्होंने जल्द ही समस्या का निस्तारण कराने का भरोसा दिया। उधर, सोमवार को शिक्षा मित्र दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना देंगे। उधर, शिक्षामित्रों के धरने पर पहुंचकर रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने समर्थन दिया।  समायोजन निरस्त होने पर शिक्षामित्रों का प्रदेशव्यापी आंदोलन चल रहा है। कलक्ट्रेट में जनपद के शिक्षामित्रों ने चौथे दिन रविवार को भी धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने हाईवे से गुजर रहे मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कहा  वे भूखमरी के कगार पर पहुंच गए है। उन्होंने समस्या का समाधान कराने और पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमा खत्म कराने की मांग की । 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस समस्या से संबंधित मंत्रियों को अवगत कराया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द इसका निस्तारण हो सके। शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष राजेश पंवार ने कहा संगठन का आंदोलन जारी है। सोमवार (आज) सभी शिक्षा मित्र दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे।

इस मौके पर जिला महा संरक्षक बिजेंद्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष कुशलता चौहान, महामंत्री भरत सिंह, बागपत ब्लाक अध्यक्ष राजेश कुमार, धीरज, सचिन शर्मा, राजीव शर्मा, बबीता, सुमन आदि मौजूद रही। रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने शिक्षामित्रों को संबोधित कर कहा  मुकदमों से घबराने की जरूरत नहीं है। 


मंत्री से मुलाकात तक पुलिस रही अलर्ट  
शिक्षा मित्रों ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के पुतले की शव यात्रा निकालकर जलाने का प्रयास किया था। इसको लेकर उनकी पुलिस से हाथापाई हुई । पुलिस ने मारपीट और वर्दी फाड़ने का आरोप लगाकर 97 शिक्षामित्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया । शिक्षा मित्र दोबारा हंगामा न कर दें, इसको लेकर पुलिस और खुफिया तंत्र अलर्ट रहा। वहां पर भारी संख्या मंे पुलिस बल और पीएसी तैनात रही।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed