फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   shiksha kendra ke naam pr thagi

प्रौढ़ शिक्षा के नाम पर शिक्षा केंद्र खोकर की लाखों की ठगी

Wed, 23 Oct 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
shiksha kendra ke naam pr thagi
प्रौढ़ शिक्षा के नाम पर शिक्षा केंद्र खोकर की लाखों की ठगी
विज्ञापन

बागपत। प्रौढ़ शिक्षा के नाम पर गांव गांव शिक्षा केंद्र खोकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पचास के लगभग महिला और पुरुष से ठगी करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ की जा रही है।
ठगी का शिकार पीड़ितों ने बताया कि एक सोसायटी ने मेरठ में जनवरी माह में गांव-गांव में प्रौढ़ शिक्षा के नाम पर शिक्षा केंद्र खोले । इन केंद्रों पर निरक्षरों को साक्षर करना था। केंद्र में दो-दो अध्यापक नियुक्त किए । एक अध्यापक को 8500 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाना तय किया । एक व्यक्ति या महिला से सिक्योरिटी के नाम पर सात हजार रुपये जमा कराए । इसके बाद पंजीकरण के नाम पर 1100 रुपये लिए। जनपद के बालैनी, बाखरपुर, लुहारी, निबाली, औढ़ापुर, मलकपुर, चौबली गांव में शिक्षा केंद्र खोले । 50 के लगभग महिला व पुरुष को नौकरी दी । उन्हें ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिए। बागपत में हैड ऑफिस खोला।
विज्ञापन

लुहारी गांव की एक महिला को सुपरवाइजर पद पर नियुक्त किया । सुपरवाइजर ने सभी शिक्षा केंद्रों से साढ़े आठ लाख रुपये के लगभग एकत्र किए। केंद्रों पर तैनात किए शिक्षकों से गांव-गांव में निरक्षर लोगों का सर्वे भी कराया। इसके बाद जून और जुलाई में भी शिक्षा केंद्र खोलकर अध्यापकों को नियुक्त किया। शिक्षा केंद्रों पर नियुक्त शिक्षकों को जब मानदेय नहीं मिला तो उन्होंने सोसायटी के संचालकों पर दबाव बना शुरू कर दिया। संचालकों ने उन्हें फर्जी चेक दिए। जो बैंक में बाउंस हो गए। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। इनमें से कुछ लोगों ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। मंगलवार को सोसायटी के संचालक अपनी सफाई देने कोतवाली पहुंचे। उनके थोड़ी देर बाद ठगी का शिकार हुई महिलाएं वहां पहुंच गई। उन्होंने हंगामा किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत मेें ले लिया। पीड़ितों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोपी सही पाए गए तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। हंगामा करने वालों में शर्मिला, प्रीति, रजनी, सविता, सोनिया आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed