फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sheriff firing on houses

रोशनगढ़ प्रधान के मकान पर फायरिंग

Fri, 26 Aug 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 26 Aug 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sheriff firing on houses
दीवार पर लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
बागपत के रोशन गढ़ के गांव के प्रधान नाजिम के मकान पर छह संदिग्ध लोगों ने धावा बोल दिया। आरोप है कि संदिग्ध लोगों ने परिजनों के साथ मारपीट कर फायरिंग की। इस दौरान उन्होंने राशन डीलर के साथ भी झगड़ा किया। आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच के अफसर बताया। इससे गांव में हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। प्रधान ने कहा आरोपी उसे मारने के इरादे से आए थे। उसने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


 प्रधान नाजिम ने शिकायती पत्र में कहा वह बृहस्पतिवार को बड़ौत गया हुआ था। शाम करीब पांच बजे छह संदिग्ध लोग खुद को क्राइम ब्रांच के अफसर बताते हुए उनके मकान में घुसे। आरोपियों ने परिजनों के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की। इतना ही नहीं आरोपियों ने वहां फायरिंग भी की। इस दौरान राशन डीलर अनिल के साथ भी आरोपियों ने झगड़ा किया। इससे वहां हंगामा हो गया। लोगों ने आरोपी तीन संदिग्ध लोगों को पकड़कर मकान में बंद कर दिया और उनके तीन साथी खेतों में छुप गए।

विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने पीछा कर खेतों से उन्हें पकड़ा। बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया। प्रधान ने कहा आरोपी उसको जान से मारने की नियत से आए थे। आरोपी असारा गांव से हैं। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी उन पर क्यों हमला करने आए थे।  बालैनी थाना प्रभारी लोकेश शर्मा ने कहा प्रथम दृष्टता पता चला है कि राशन डीलर एक महिला को राशन नहीं दे रहा था। महिला के परिजन राशन डीलर से शिकायत करने के लिए आए थे। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed