फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shehnai will ring for 20 days in May, the market will be buzzing

Baghpat News: मई में 20 दिन बजेगी शहनाई, गुलजार होगा बाजार

Mon, 08 May 2023 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Shehnai will ring for 20 days in May, the market will be buzzing
बड़ौत। 2 मई से लेकर 29 मई तक कुल बीस दिन शुभ मुहूर्त में शहनाई बजेगी। सहालग के चलते नगर से लेकर देहात तक व्यापारियों ने भी पूरी तैयारी कर ली है। उन्हें अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। नगर के मुख्य बाजारों में ज्वेलरी, कॉस्मेटिक, रेडिमेड वस्त्र की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ खरीदारी के लिए पहुंच रही है। अधिकांश मैरिज हॉल पहले से ही बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन

सहालग के चलते नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, ठाकुर द्वार, बावली रोड, कोताना रोड, बड़ौली रोड, गांधी रोड, गुराना रोड, नेहरू रोड, बिनौली रोड आदि नगर के मुख्य बाजार में रेडिमेड कपड़ों, ज्वेलरी आदि की दुकान पर लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे व्यापारियों के चेहरे पर रौनक है। वहीं बग्घी और बैंड के अलावा मैरिज हॉल से लेकर डीजे संचालक भी बुक हो गए हैं।
विज्ञापन


ये बोेले व्यापारी-----
कपड़ा व्यापारी सत्यपाल सिंह ने कहा कि सहालग के चलते लोग दुल्हन के कपड़े लेने पहुुंच रहे हैं, मई माह में कई शुभ मुहुर्त हैं, इसलिए अच्छा कारोबार हाेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे संचालक राहुल ने बताया कि शादी समारोह के लिए डीजे की बुकिंग अधिकांश ग्राहकों ने पहले से कर ली है। मैरिज हॉल व डीजे संचालकों को बंपर कमाई का मौका मिलेगा।

ज्वैलर्स सौरभ जैन ने बताया कि मई में लगभग 20 शुभ मुहुर्त हैं, इसलिए लोग सोने ओर चांदी को खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ 2 मई से आ रही है। उम्मीद है कि सहालग के चलते अच्छी कमाई होगी।

- वजर्न
पंचवटी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि 2 मई से लेकर 29 मई तक लगभग बीस दिन शुभ मुहूर्त है। इसमें विवाह संपन्न कराने के लिए पुरोहितों की भी भागदौड़ अधिक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed