फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shehnai will resonate with Devotthan Ekadashi

देवोत्थान एकादशी से गूंजेंगी शहनाई, कारोबारियों को सहालग से आस

Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shehnai will resonate with Devotthan Ekadashi
14 नवंबर से बीस फरवरी तक शादी के शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

फोटो संख्या 7
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह बाद जागेंगे। इसके साथ ही शहनाई की गूंज सुनाई देगी। 14 नवंबर से बीस फरवरी तक शादी के शुभ मुहूर्त हैं। कोरोना काल के बाद अब कारोबारियों को सहालग से आस है। जनपद के गेस्ट हाउस, मैरिज होम, बैंड-बाजे आदि की बुकिंग हो चुकी हैं।
14 नवंबर से शुरू होने से सहालगों में बीस फरवरी तक इस बार शादी के तीस शुभ मुहूर्त हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार बीती बीस जुलाई को देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु देव शयन के लिए चले गए थे। अब देवोत्थान एकादशी पर देव जागेंगे। 14 नवंबर से शादियों की शुरुआत होगी। 14 व पंद्रह नवंबर को बड़ा सहालग है। इसलिए सभी गेस्ट हाउस फुल हो गए हैं। बैंड संचालकों ने तीन शिफ्ट में बुकिंग कर ली है। त्योहार गुजरने के बाद सहालगों की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

ये हैं शुभ मुहूर्त
14 नवंबर देवोत्थान एकादशी, पांच फरवरी को वसंत पंचमी, चार मार्च को फुलैरा दौज है। शुभ विवाह के मुहूर्त 16, 20, 21, 28, 29, व तीस नवंबर। एक, दो, सात, आठ, नौ, 11, 12, 13 दिसंबर शादियों के लिए शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन शिफ्ट में बुकिंग
डीजे संचालक चीकू का कहना है कि इस बार शादियां धूमधाम से हो रही हैं। एक दिन में तीन शिफ्ट की बुकिंग हो रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हालात सही बने रहें। जिससे कारोबार से जुड़े लोगों के परिवारों का भरण पोषण हो सके।
कारोबार पकडे़गा गति
कपड़ा व्यापारी अनुज जैन का कहना है कि कोरोना काल के बाद दिवाली के त्योहार पर रौनक लौटी है। अब बाजार में सहालग की खरीदारी शुरू हो गई है। लोगों की खरीदारी को देखते लग रहा है कि सहालगों में हर कारोबार गति पकड़ेगा।
तीस शुभ मुहूर्त
पंचवटी मंदिर के पुुजारी पंडित कुंदन भारद्वाज का कहना है कि 14 नवंबर से सहालग शुरू हो रहे हैं। इस बार बीस फरवरी तक तीस शुभ मुहूर्त हैं। इससे अधिक दिन शादियां होंगी। कुंडली के मिलान से मुहूर्त के अतिरिक्त विवाह कर सकते हैं।
बाजार में उछाल की उम्मीद
सर्राफ प्रभात जैन का कहना है कि दिवाली पर बाजार में थोड़ा बूम आया था। अब सहालग की भीड़ बाजार में आ रही है। लोग शादी के लिए आभूषण तैयार करा रहे हैं। सहालगों से बाजार में काफी उछाल आने की उम्मीद है। कोरोना काल का घाटा पूरा होने की उम्मीद है।

अच्छे कारोबार की संभावना
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मैरिज होम राज प्लस के संचालक विश्वास चौधरी का कहना है कि इस बार शादियां ज्यादा हो रही हैं। कोरोना काल के चलते गत वर्ष जिन लोगों की शादी रह गई थी, वे इस बार शुभ मुहूर्त में शामिल हो रहे हैं। इस बार अच्छा कारोबार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed