{"_id":"6363ffb18f9bb419f1250965","slug":"shehnai-s-echo-brought-hope-of-150-crore-business-baraut-news-mrt6120769185","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहनाई की गूंज लाई 150 करोड़ के कारोबार की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहनाई की गूंज लाई 150 करोड़ के कारोबार की आस
विज्ञापन
बड़ौत में शादी के लिए सजा विवाह मंडप
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। देवोत्थान एकादशी से सहालग शुरू हो रहे हैं। शादी विवाह के शुभ लग्न, बैंडबाजा और बरात की तैयारियों में लोग जुट गए है। वहीं महिलाएं भी खरीदारी के लिए बाजार में पहुंचने लगी है। उम्मीद है कि शहनाई की गूंज के साथ जनपद में 150 करोड़ से अधिक का कारोबार होगा।
त्योहारों के बाद सहालग में भी बाजार को अच्छे कारोबार की आस है। सहालग में अब वर और वधू पक्ष ने अपने हिसाब से निमंत्रण दे रहे हैं। एक महीने में करीब 12 से 13 सहालग हैं। जिसके लिए बैंक्वेट हॉल फूल हो चुके हैं, तो अन्य बुकिंग भी शुरू हो गई हैं। सहालग को लेकर बैंक्वेट हाल मालिकों ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में करीब 50 से अधिक बैंडबाजे वाले हैं। उनके यहां पर भी बुकिंग खूब हो रही है।
सराफा सौरभ जैन का कहना है कि दीवाली पर इस बार सराफा बाजार का कारोबार अच्छा रहा। अब सहालग में भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। इसके अलावा सहालग शुरू होने से पहले नए परिधानों की बिक्री भी बढ़ी है। कपड़ा व्यापारी नवनीत जैन और सत्यपाल राणा का कहना है कि सहालग में सबसे ज्यादा लहंगे, पगड़ी और शेरवानी बिक रहे हैं। कोरोना काल में तो सिर्फ दूल्हा-दुल्हन और निकट संबंधी ही खरीदारी कर रहे थे। इस बार कारोबार भी अच्छा चलेगा।
विज्ञापन
बैंक्वेट हाल संचालकों को भी अच्छा कारोबार की उम्मीद
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राज प्लेस मैरिज होम के डायरेक्टर विश्वास चौधरी का कहना है कि सहालग की पूरी तैयारियां कर ली गई है। एडवांस बुकिंग भी हो रही है। अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। वहीं कैटरिंग कारोबारी भी उत्साह में है और कुछ नए व्यंजनों को मेन्यू कार्ड में शामिल करते हुए तैयार हो चुके हैं। इसके अलावा ऑटोमोबाइल सेक्टर, ब्यूटी पार्लर, बैंडबाजा, घोड़ी बग्गी, लाइट और फूलों की सजावट करने वालों को भी अच्छे कारोबार होने उम्मीद है।
देवोत्थान एकादशी 2022 का शुभ मुहूर्त
एकादशी प्रारंभ तिथि : 3 नवंबर 2022 को शाम 07:30 बजे से शुरू
एकादशी समापन तिथि : 4 नवंबर 2022 को शाम 06:08 बजे तक
पारण का समय : पांच नवंबर को सुबह 06:36 बजे से 08:47 बजे तक
नवंबर में चार, दिसंबर में सात दिन हैं शादी के शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य पंडित नीतेश मिश्रा ने बताया कि देवोत्थान एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इस बार नवंबर में मात्र चार तिथियां शादी के लिए शुभ हैं। जिसमें 25 नवंबर, 26 नवंबर, 28 नवंबर और 29 नवंबर हैं। दिसंबर माह में शादी के लिए सात शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। जिसमें एक, दो, चार, सात, आठ, नौ और 14 दिसंबर को शादी करना शुभ रहेगा।

बड़ौत में शादी के लिए सजा विवाह मंडप- फोटो : BARAUT

बड़ौत में घोड़ी बग्गी को सजाता युवक- फोटो : BARAUT