फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shatabdi Train survived from crashing

शताब्दी दुर्घटनाग्रस्त होने से बची

Mon, 21 Aug 2017 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 21 Aug 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
Shatabdi Train survived from crashing
शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली हादसे की जांच में उलझे रेलवे विभाग के लिए एक और मुसीबत खड़ी होने से बाल-बाल बच गई। बिनौली रेलवे रोड क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह दिल्ली से सहारनपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में सांड़ आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सांड़ ट्रेन में उलझने के कारण काफी दूर तक घिसटता हुआ गया, इसकी उसकी मौत हो गई। गनीमत यह रही किसी ट्रेन सुरक्षित अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।  
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के खतौली में ट्रेन हादसे के बाद दिल्ली कुछ ट्रेनों को बागपत-शामली रेलवे लाइन से निकाला जा रहा है। रविवार सुबह नौ बजे दिल्ली से सहारनपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस जब बिनौली रोड रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी, तब ट्रेन की चपेट में एक सांड़ आ  गया।  
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सांड़ यहां ट्रेन के पहियों में उलझ गया। इस कारण वह करीब 200 मीटर घिसटता रहा। इससे सांड़ की मौत हो गई, जबकि ट्रेन सकुशल निकल गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांड़ की मौत की सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच के युवा जिलाध्यक्ष दीपक बामनौली, जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री, कार्यकर्ता अंकित बड़ौली, सचिन वत्स, कपिल, सिद्धार्थ, राजीव, आशीष, सोनू, रोहित वहां पहुंचे और उन्होंने हंगामा किया। बाद में सांड़ को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफना दिया। 

जीआरपी और रेलवे स्टाफ खतौली बुलाया  
बड़ौत। खतौली के पास ट्रेन पलट जाने की घटना के बाद अधिकारियों ने मदद के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम को बुलाया। बड़ौत जीआरपी थाना प्रभारी सुखपाल और एसएसआई अजय पंवार के संयुक्त नेतृत्व में गठित जीआरपी और रेलवे पुलिस के कर्मचारियों की टीम खतौली पहुंच गए हैं।   

खतौली ट्रेन हादसे के बाद बागपत में अलर्ट
मुजफ्फरनगर में ट्रेन हादसे के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया एंबुलेंस चालकों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। जिलेभर के पीएचसी और सीएचसी के प्रभारियों को इमरजेंसी की स्थिति में तैयार रहने के लिए कहा है।

शनिवार को हादसे के बाद घायलों को आसपास के जिलों में उपचार के लिए लेकर जाने की संभावनाओं के बीच सीएमओ ने आकस्मिक सेवाओं को तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया जिला अस्पताल समेत अन्य जगहों पर ऑक्सीजन और अन्य दवाइयों का पर्याप्त इंतजाम रखवाया है।


ताकि इमरजेंसी की स्थिति में मरीजों को उपचार मिल सकें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को अलर्ट किया । एंबुलेंस सेवा के प्रभारी को निर्देश दिए वह वाहनों को तैयार रखें। सीएमओ ने बताया प्रशासन ने अभी तक वाहनों की मांग नहीं की है, प्रत्येक स्थिति से निपटने की तैयारी है।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed