{"_id":"62c1d680a4de857bbc29eff5","slug":"sharp-weapons-moved-in-roshangarh-baghpat-news-mrt5955191154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनगढ़ में चले धारदार हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनगढ़ में चले धारदार हथियार
विज्ञापन
बालैनी क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव में पथराव के बाद मौके पर तैनात पुलिसफोर्स
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी। रोशनगढ़ गांव में मामूली कहासुनी के बाद रविवार सुबह दो वर्गों के लोगों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों में पथराव हुआ, जिसमें छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दो वर्गों का होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रोशनगढ़ गांव में दो दिन पहले साबिर व प्रवीण के बच्चों में मामूली कहासुनी को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें साबिर पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ पुलिस की ओर से शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। रविवार सुबह करीब नौ बजे दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आ गए। दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ।
जिसमें प्रवीण पक्ष की फूलो, युवराज, व छोटू और दूसरे पक्ष की सलमा, मुजम्मिल, यूसुफ घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा। उधर सूचना मिलने पर सीओ विजय चौधरी के साथ ही बालैनी, सिंघावली अहीर और चांदीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोट...
रोशनगढ़ गांव में हुए झगड़े में पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों के 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विजय चौधरी, सीओ खेकड़ा।