फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shamli won volleyball competition

शामली ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

Mon, 09 Nov 2020 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Shamli won volleyball competition
कंडेरा गांव में चल रही दो दिवसीय स्वर्गीय उदयवीर अहलावत हवलदार वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में नॉथ रेलवे को 3-0 से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। कंडेरा गांव में चल रही दो दिवसीय स्वर्गीय उदयवीर अहलावत हवलदार वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल शामली की पुरमाफी की टीम और नॉर्थ रेलवे के बीच खेला गया। पुरमाफी ने 3-0 से जीत कर चैंपियनशिप अपने नाम की। पुरमाफी के कपिल को बेस्ट प्लेयर चुना गया है।

रविवार को पहला सेमीफाइनल रोहतक और नॉर्थ रेलवे के बीच खेला गया। नॉर्थ रेलवे ने रोहतक को दो सीधे सेटों में पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल पुरमाफी की टीम और एनपीएल क्लब की टीम के बीच खेला गया। इसमें पुरमाफी टीम ने जीत दर्ज की। फाइनल मैच नोर्थ रेलवे और पुरमाफी के बीच खेला गया। पुरमाफी ने 3-0 से जीत कर चैंपियनशिप अपने नाम की। नगरपालिका अध्यक्ष दुष्यंत तोमर ने कहा कि खेल ऐसा माध्यम है, जिससे आपसी भाईचारा बढ़ता है। व्यक्ति शारीरिक रूप से मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। अगर जीत हमें खुशी देती है तो हार और मेहनत कर खामियों को दूर कर आगे बढ़ने का हौसला देती है। नगर पालिका अध्यक्ष ने पुरमाफी की टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार और शील्ड दी। उपविजेता नॉर्थ रेलवे टीम को 19 हजार रुपये इनाम देकर हौसला बढ़ाया। बॉबी अहलावत, रवि अहलावत, गौरव अहलावत, ब्रजवीर अहलावल, कपिल तोमर, गुड्डू, जोगेंद्र कुमार, पंकज कुमार, वीरपाल सिंह, अशोक कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, बिजेंद्र कुमार, अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed