{"_id":"637a67b71537775cfc07029e","slug":"shamli-won-the-match-by-defeating-kairana-s-team-baraut-news-mrt614475533","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली की टीम ने कैराना की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली की टीम ने कैराना की टीम को हराया
विज्ञापन
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता बल्लेबाज
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में रविवार को द्वितीय दस दिवसीय प्रमेंद्र मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। पहले दिन के मैच में बीएसएम शामली की टीम ने कैराना की भास्कर टीम को हराकर जीत हासिल की।
मैच का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, भाजपा नेता अनिल तोमर ने किया। प्रतियोगिता में शामली, कैराना, सहारनपुर, दिल्ली, रुड़की, बड़ौत, नोएडा और बागपत सहित आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। मैच में कैराना की भास्कर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
बीएसएम शामली की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 178 रन बनाए। जिसमें नितिश राणा ने 24 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया। भास्कर कैराना की ओर से फरान ने तीन और अंशित ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भास्कर कैराना की टीम 158 रनों पर ही ढेर हो गई। मैन ऑफ दा मैच समक्ष रहे। मौके पर राहुल, आदित्य, रोबिन, शकील, देवराज का योगदान रहा।