{"_id":"5e444c038ebc3ee61568eb70","slug":"shalu-first-in-foreign-and-girls-in-boys-category-baghpat-news-mrt4684839168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक वर्ग में विदेश और बालिका में शालू प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक वर्ग में विदेश और बालिका में शालू प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालक वर्ग में विदेश और बालिका में शालू प्रथम
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रहलादपुर के सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में विदेश और बालिका वर्ग में शालू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डा. सतेंद्र कुमार ने कहा कि जीवन में खेलकूद भी बहुत जरूरी है।
खट्टा प्रहलादपुर गांव के सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को हुआ। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ईशू प्रथम, पूजा द्वितीय और अनुराधा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में ईशू प्रथम, अनुराधा द्वितीय और विधि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में ज्योति प्रथम, पूजा द्वितीय और अनुराधा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में ईशू प्रथम, शालू द्वितीय और तनु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर दौड़ में शालू प्रथम, ज्योति द्वितीय और अनुराधा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में 100 मीटर में चेतन प्रथम, शिवम द्वितीय और सोनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में तुषार प्रथम, चेतन द्वितीय और शिवम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में अरविंद प्रथम, विदेश द्वितीय व गौरव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ सतेंद्र कुमार ने कहा की आज की जिंदगी में खेलकूद का होना भी जरूरी है। खेलकूद में भी बच्चे अपना कॅरियर बना सकते है। प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, अतुल देव शर्मा, कमलकांत कौशिक, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
बड़ौत में 14 फरवरी को जनजागरण रैली
बड़ौत/दोघट। आर्य वीर दल के तत्वावधान में 14 फरवरी को बड़ौत में जनजागरण रैली का आयोजन किया जाएगा। जिला संचालक अनंगपाल आर्य ने बताया कि रैली में एक हजार आर्य वीर भाग लेंगे। जिसमें आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के मंत्री रामगोपाल आर्य, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंत्री हरपाल सिंह व रवि शास्त्री उपस्थित होंगे। रैली सुबह 10 बजे जाट कालेज से शुरू होकर मैन बाजार से होती हुई तहसील में पहुंचेगी, जहां उसका समापन होगा।