{"_id":"623b5cac20953069f56777b0","slug":"shahzad-s-body-was-removed-from-the-grave-after-seven-months-baraut-news-mrt5815490181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र से निकाला गया शहजाद का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र से निकाला गया शहजाद का शव
विज्ञापन
छपरौली रोड़ स्थित कब्रिस्तान से शहजाद के शव को निकलवाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी शहजाद की मौत, पत्नी ने बीमारी बताई थी वजह
परिजनों ने पत्नी पर ही लगाया था हत्या का आरोप, एसपी के निर्देश पर निकाला गया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। छपरौली रोड पर स्थित गौर गरीबा कब्रिस्तान से बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में शहजाद के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शहजाद की सात माह पूर्व मौत हो गई थी। परिजनों ने उसकी पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगाया था।
मूलरूप से बड़ौत का रहने वाला शहजाद काफी समय से बागपत के खुब्बीपुरा में रहता था। पहली पत्नी के इंतकाल के बाद उसने दूसरी महिला से निकाह कर लिया था, जिसके साथ वह खुब्बीपुरा में रहता था। तीन सितंबर को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पत्नी ने बीमारी से मौत होना बताया था। आरोप है कि परिजनों को जानकारी दिए बिना है कि नगर के गौर गरीबा कब्रिस्तान में उसका शव दफनाया दिया गया था। इसके बाद परिजनों ने शहजाद की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इस मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया था। एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में शहजाद के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम को भेजा। इस मौके पर एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ हरीश भदौरिया और फोरेंसिक टीम मौजूद रही। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।