फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shahpur-Banganga road waiting for construction for decades

Baghpat News: दशकों से निर्माण की बाट जोह रहा शाहपुर-बाणगंगा मार्ग

Wed, 02 Aug 2023 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Shahpur-Banganga road waiting for construction for decades
बरनावा शाहपुर बाणगंगा का बदहाल मार्ग। स्रोत: ग्रामीण।
बिनौली। बरनावा से शाहपुर बाणगंगा, खफराना जाने वाला मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के चलते अत्यधिक जर्जर हाल में है। इस मार्ग पर दशकों से कोई निर्माण कार्य नही हुआ। जिससे मार्ग से जुड़े ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बरनावा में दाहा मार्ग से शाहपुर बाणगंगा गांव जाने वाले मार्ग पर आगे खफराना, मिलाना, झुंड़पुर आदि गांव हैं। इन सभी गांव के लोगों का रोज बरनावा आना जाना होता है। लेकिन यह मार्ग अत्यधिक जर्जर हाल में है। मार्ग पर बने गहरे गड्ढे मुसीबत का कारण बने हुए है। इन पर वाहनों से चलना तो दूर पैदल चलना भी दूभर है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर उठने वाली धूल से लोग बीमार हो रहे है। क्षेत्रीय विधायक या जनप्रतिनिधि भी कुछ कार्य हो तो गांव में आ जाते हैं नही तो कोई उनकी सुध भी नही लेता। श्रवण गिरी, मुकेश, बिजेंद्र गुर्जर, सुभाष शर्मा, अनीश कुरैशी, संजय गोस्वामी ने मार्ग पर जल्द निर्माण कार्य शुरू नही होने पर पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed