{"_id":"587bca604f1c1b3603efe94b","slug":"shahml-a-team-beat-the-b","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहमल ए ने बी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहमल ए ने बी को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली रोड पर मदर टेरेसा क्रिकेट एकेडमी पर रविवार को एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इसमें शाहमल ए की टीम ने शाहमल बी की टीम को हराकर मैच जीता। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन कोच सुधीर कुमार आर्य व प्रतीक तोमर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रेम भावना के साथ मैच खेलने का आह्वान किया। मैच मेें टास जीतकर शाहमल ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 172 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसमें प्रतीक ने 65, आदित्य ने 27 एवं ओजस्वी ने 24 रनों का योगदान दिया। गेदबाजी करते हुए शाहमल बी के अक्षित ने तीन, सरल एवं रितिक ने दो-दो और यश ने एक विकेट लिया।
मैच जीतने के इरादे से मैदान में उतरी शाहमल बी की टीम 29.1 ओवरों मेें मात्र 164 रन ही बना सकी। इसमें विशाल ने 70, रितिक ने 20 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए शाहमल ए के भोला ने 4, मुकुल एवं तनिष्क ने दो-दो और कपिल ने एक विकेट लिए। मैन ऑफ दा मैच के लिए विशाल को चुना। इस मैच में एंपायर की भूमिका कुलदीप तोमर और मुकेश ने निभाई। स्कोरर दिग्विजय ने की। विजेता टीम के खिलाड़ियों को कोच सुधीर आर्य अौर प्रतीक तोमर ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।